एक्सप्लोरर

Hanuman Ji: मोदी ही नहीं दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के ये राष्ट्रपति भी रहे हैं बजरंगबली के बड़े भक्त

Hanuman Ji: हनुमान जी श्रीराम के परम भक्त हैं और हनुमान जी के भी कई भक्त हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के ये पूर्व राष्ट्रपति भी हनुमान जी के बड़े भक्त हैं.

Hanuman Ji Ke Bhakt: भगवान हनुमान की पूजा, प्रार्थना और अराधना से सभी कार्य संपन्न होते हैं और विपदा दूर रहती है. कहा जाता है कि भगवान हनुमान आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं. इसलिए इन्हें कलयुग का देवता कहा जाता है.

जो भक्त नित्य श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की भक्ति करता है उसे खुद ही भगवान हनुमान के उपस्थित होने का अनुभव होने लगता है. भगवान हनुमान प्रभु श्रीराम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं. कहा जाता है कि हनुमान जी का जन्म ही प्रभु श्रीराम की सेवा व भक्ति के लिए हुआ.

कलिकाल में भी भगवान हनुमान के लाखों भक्त हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बजरंगबली के भक्त हैं. अपने भाषण में उन्होंने कई बार बजरंगबली का जिक्र किया है. लेकिन केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजरंगबली के कई भक्त हैं. इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी नाम शामिल है. जी हां, अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके बराक ओबामा का नाम भी अंजनी पुत्र हनुमान के भक्तों की लिस्ट में शामिल है. बराक ओबामा हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं.

जेब में हनुमान जी की मूर्ति रखते हैं बराक ओबामा

साल 2016 में पहली बार दुनिया को यह पता चला कि बराक ओबामा भी हनुमान जी के भक्त हैं. दरअसल बराक ओबामा से एक इंटरव्यू में यह सवाल किया गया है कि वो अपनी जेब में क्या-क्या चीजें रखते हैं? तब उन्होंने अपने जेब से कई चीजें निकाली. उनके जेब से पोप फ्रांसिस से मिली मनकों की माला, एक भिक्षु से मिली बुद्ध की मूर्ति और पोकर चिप निकली. साथ ही हिंदू धर्म के परमपूज्य पवनपुत्र हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति भी बराक ओबामा के जेब से निकली.

हनुमान जी की मूर्ति से मिलती सकारात्मकता

इंटरव्यू में जब बराक ओबामा से पूछा गया कि वो अपनी जेब में हनुमान जी की मूर्ति क्यों रखते हैं? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मैं उतना अंधविश्वासी नहीं हूं कि सारी चीजें अपने पास ही रखूं. फिर भी मैं हनुमान जी की मूर्ति रखता हूं. वे कहते हैं कि, हनुमान जी की मूर्ति से उन्हें सकारात्मकता मिलती है और ये चीजें जीवन के सफर में अब तक मिले अलग-अलग लोगों की याद भी दिलाती है. बता दें कि यह मूर्ति बराक ओबामा को एक भारतीय महिला से प्राप्त हुई थी.

हनुमान के प्रति बराक ओबामा की गहरी श्रद्धा और आस्था

2008 में बराक ओबामा जब प्रेसिडेंट चुनाव लड़ रहे थे, तब दुनियाभर में उनकी रूचि और अरूचि की खबरें चल रही थी. इन खबरों में बराक ओबामा का भारत से खूब जुड़ाव भी दिखाया जा रहा था. इसका कारण था बराक ओबामा का हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और आस्था रखना. जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो अमेरिका में रहने वाली भारतीय समुदाय ने उनकी जीत के लिए उन्हें गोल्ड प्लेटेड हनुमान जी की मूर्ति गिफ्ट की गई थी.

ये भी पढ़ें: Nautapa 2023 Date: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरू होगा नौतपा, नौतपा को लेकर क्या कहते हैं ज्योतिष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget