एक्सप्लोरर

Navagraha Dosha Remedies: कुंडली में है नवग्रह दोष तो कर लें ये सरल उपाय, मिलेगी दोषों से मुक्ति

Navagraha Dosh In Kundali: नवग्रह में गुरु, मंगल, शनि, बुध, शुक्र, राहु और केतु ग्रह आते हैं. ज्योतिष के अनुसार इन नवग्रहों की स्थिति और गति हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है.

Navagraha Dosh In Kundali: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह (Navargrah) को विशेष स्थान प्राप्त है. नवग्रह में गुरु, मंगल, शनि, बुध, शुक्र, राहु और केतु ग्रह आते हैं.  ज्योतिष के अनुसार इन नवग्रहों की स्थिति और गति हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है. कहते हैं कि इन ग्रहों के प्रतिकूल होने पर जीवन में परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं. व्यक्ति कई तरह की समस्याओं से घिर जाता है. इन ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति को ही ग्रहदोष के नाम से जाना जाता है. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए कई उपायों (Grah Dosh Upay) के बारे में बताया गया है. अगर इनका पालन कर लिया जाए, तो कुंडली में व्याप्त नवग्रह दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है. आइए जानते हैं कुंडली से ग्रह दोषों को कैसे दूर करें. 

कैसे दूर करें चंद्रदोष उपाय

ज्योतिषियों का मानना है कि कुंडली में शामिल चंद्र दोष को दूर करने के लिए पूर्णिमा की रात में चंद्रदेव को जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही चंद्र दोष दूर करने के लिए सफेद चीजें जैसे- चावल, शक्कर, दूध आदि का दान करें. 

यूं दूर करें मंगलदोष

कहते हैं कि मंगल दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन मसूर की दाल और लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए. इसके साथ ही, कहते हैं कि मंगलवार के दिन भात पूजन करना चाहिए. ऐसा करने से भी मंगल दोष के अशुभ प्रभावों में कमी आती है. 

बुधदोष के उपाय

अगर किसी जातक की कुंडली में बुध दोष है तो इसे दूर करने का सबसे आसान उपाय बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से बुधदोष से मुक्ति मिलती है. 

गुरुदोष दूर करने का उपाय

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु या बृहस्पति ग्रह दोष है, तो उसे दूर करने के लिए हर गुरुवार भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं. साथ ही, उन्हें केसर या हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं. 

शुक्रदोष के लिए उपाय 

शुक्रदोष दूर करने के लिए शुक्रवार मां लक्ष्मी का पूजन करें. साथ ही, उन्हें गुलाबी रंग के फूल समर्पित करें. और शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें. 

सूर्यदोष दूर करने का उपाय

नवग्रहों के स्वामी हैं सूर्यदेव. सूर्य दोष दूर करने का सबसे उत्तम उपाय सूर्य देव को नियमित रूप से  तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य देना है. कहते हैं कि अर्घ्य देते समय जल में रोली और लाल रंग का फूल मिलाकर अर्पित करना लाभप्रद होता है.

शनिदोष दूर करने का उपाय

हर शनिवार शनिदेव की पूजा करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है. शनिदेव या पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीया जलाएं. गरीबों और कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं. काले रंग की चीजों का दान करें.

राहुदोष दूर करने के लिए

राहुदोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव का पूजन करें. चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा नदी में प्रवाहित करें या शिवलिंग पर चढ़ा दें. ऐसा करने से आपका राहुदोष दूर होगा.

केतुदोष के उपाय

केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए काले सफेद रंग के कुत्ते को पालें. या कुत्ते को बेसन का लड्डू खिलाएं. ऐसे में गरीब व्यक्ति को सफेद रंग का कंबल दान करना लाभप्रद होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

New Year 2022 : साल 2022 का आगाज करने जा रहे हैं तो इन बातों पर एक बार जरूर गौर कर लें, सफलता चूमेगी कदम

Margashirsha Purnima 2021: मार्गशीर्ष पूर्णिमा कब है? जानें तिथि, चंद्रोदय समय और महत्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Devshayani Ekadashi 2026: देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
Sawan 2026: सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget