एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: भगवान श्रीकृष्ण के इन उपदेशों में है सफलता का मूल मंत्र, जो आपको जरूर जाननी चाहिए

Safalta Ki Kunji: श्रीकृष्ण के उपदेशों को यदि जीवन उतार लिया तो समझिए आपने सफलता के मार्ग पर आने वाली हर बाधाओं को दूर करने की कुंजी प्राप्त कर ली. इसलिए कृष्ण के ये उपदेश सफलता की कुंजी कहलाते हैं.

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts In Hindi: श्रीमद्भगवत गीता में जीवन का सार है. साथ ही इसमें सफलता प्राप्त करने के कई राज छिपे हैं. महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश सुनाए थे, जिससे पांडव कौरवों की सेना को पराजित करने में सफल हुए.

गीता में श्रीकृष्ण द्वारा दिए इन उपदेशों में सफलता का मंत्र समाहित है. इन उपदेशों को जिसने जीवन में उतार लिया, उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता. अर्जुन जब महाभारत युद्ध के समय असमंजस में थे तब श्रीकृष्ण ने उन्हें कई उपदेश दिए. कृष्ण के इन्हीं उपदेशों को सफलता का मूलमंत्र कहा गया है, जिसे हर व्यक्ति को जरूर जानना चाहिए.

श्रीकृष्ण की ये 3 उपदेश हैं सफलता का मूलमंत्र

क्रोध पर नियत्रंण

गीता उपदेश में कृष्‍ण द्वारा बताए श्‍लोकों में एक में उन्होंने क्रोध पर नियंत्रण रखना बताया है. इसका कारण यह है कि जब कोई व्‍यक्ति क्रोध में होता है तो वह भ्रमित हो सकता है. क्योंकि क्रोध से भ्रम पैदा होता है. इस स्थिति में सही और गलत का भेद खत्म हो जाता है और केवल क्रोध ही शेष रहता है.

साथ ही क्रोध से बुद्धि भी व्‍यग्र हो जाती है और व्‍यक्ति के पतन की शुरुआत हो जाती है. वर्तमान समय में भी सफलता प्राप्त करने के लिए श्रीकृष्ण के इस उपदेश को जीवन में उताने की जरूरत है. आज लोग क्रोध में आकर नौकरी और रिश्‍तों से लेकर अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा देते हैं. इसलिए जब भी क्रोध आए तो क्षणभर रुकर क्रोध से उत्पन्न होने वाले परिणामों के बारे जरूर विचार करें.

मोह छोड़कर सत्य को जानें

गीता में श्रीकृष्‍ण अर्जुन से कहते हैं कि मोह को छोड़कर सत्‍य को जानने का प्रयास करें. मोह किसी काम का नहीं है. शरीर नश्वर है और एक दिन नष्‍ट हो जाएगा. इसलिए शरीर का मोह त्‍यागकर समाज और धर्म के लिए जो बेहतर हों, उसे करने में कोताही न बरतें.

आज के समय में भी व्‍यक्ति को ईश्‍वर और धर्म को जानने का प्रयास करना चाह‍िए. इससे वह कभी गलत दिशा में नहीं जाएगा और साथ सफल होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.

अनुभव से सीखें

गीता में कृष्ण अर्जुन से कहते हैं, जीवन में व्‍यक्ति को अपने गुरु के बाद अनुभवों से सीखना चाहिए. आज के समय भी इस बात को जीवन में उतारने की जरूरत है. आज लोग बड़े-बुजुर्गों और माता-पिता की राय को अक्‍सर जरूरी नहीं समझते है.

आप जिस उम्र और पड़ाव पर हैं आपके बुजुर्ग उन स्थितियों का सालों पहले सामना कर चुके हैं. इसिलए उनके अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें. इससे आप लक्ष्य के मार्ग में आने वाली बाधाओं से अवगत रहेंगे और उनका समाधान कर लक्ष्‍य तक सुगमता से पहुंच सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा कौन थे? यहां जानें उनकी अलौकिक कहानियां और चमत्कार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget