एक्सप्लोरर

Mangalwar Upay: आज मंगलवार करें पान के पत्तों का ये उपाय, प्रसन्न होंगे बजरंगबली और मिलेगा आशीर्वाद

Mangalwar Upay: पूजा-पाठ में पान के पत्ते का प्रयोग किया जाता है. हनुमान जी को पान के पत्ते बहुत पसंद हैं. मंगलावर के दिन भगवान हनुमान को पूजा में पान के पत्ते चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.

Mangalwar Paan Leaf Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल देव की पूजा के लिए समर्पित है. मान्यता है कि, मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा-उपासना और व्रत से अमंगल कार्य भी मंगल में बदल जाते हैं और व्यक्ति को सफलता मिलती है.

मंगलवार के दिन पूजा के दौरान हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं. भगवान हनुमान को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, चोला और लड्डू आदि कई चीजें पसंद हैं और ये सभी उनकी पूजा में चढ़ाए जाते हैं. लेकिन इसी के साथ हनुमान जी को पान पत्ते भी पसंद हैं. इसे तांबूल भी कहा जाता है. पान पत्ते चढ़ाने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

हिंदू धर्म में भी पान के पत्तों को शुभ माना गया है और पूजा-पाठ इसका प्रयोग किया जाता है. मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को पान पत्ते चढ़ाने के साथ इन उपायों को करने से आपको कई परेशानियों से मुक्ति भी मिल सकती है. जानते हैं पान पत्ते से जुड़े उपायों के बारे में.

पान पत्ते के उपाय (Paan Patte Ke Upay)

  • नौकरी-व्यापार के लिए: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हुए 5 पान के पत्ते और 5 पीपल के पत्ते से बनी माला उन्हें पहनाएं. इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और नौकरी-व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है.
  • कष्टों से मुक्ति के लिए: मंगलवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहन लीजिए. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर में जाकर भगवान के चरणों में पान के पत्ते चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने से जीवन की तमाम परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी. आप इस उपाय को मंगलवार के साथ ही शनिवार के दिन भी कर सकते हैं.
  • आर्थिक उन्नति के लिए: मेहनत करने के बाद भी अगर उसका फल नहीं मिलता है तो आप मंगलवार और शनिवार के दिन 5 पान के पत्तों को एक धागे में बांधकर इसे अपनी दुकान या दफ्तर के पूर्व दिशा में लगा दें. इस बात का ध्यान रखें कि, शनिवार या मंगलवार के दिन पत्तों को बदलकर नए पत्ते लगाएं और पुराने पत्तों को जल में प्रवाहित कर दें. इस उपाय से नौकरी-व्यवसाय में चल रही परेशानी दूर होती है और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है.
  • वास्तु दोष के लिए: घर, मकान, दफ्तर या दुकान पर वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ने लगती है. इसे दूर करने के लिए आप हल्दी मिश्रित जल को पूरे घर पर पान के पत्ते से छिड़काव करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है.

ये भी पढ़ें: Mangla Gauri Vrat 2023:15 अगस्त को रखा जाएगा अधिक मास का आखिरी मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Makar Saptahik Rashifal 3-9 August 2026: मकर वाले नौकरी में रहे अलर्ट, लापरवाही पड़ सकती है भारी, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर वाले नौकरी में रहे अलर्ट, लापरवाही पड़ सकती है भारी, देखें साप्ताहिक राशिफल
First Sawan Somwar 2026 LIVE: सावन का पहला सोमवार आज: इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, चढ़ाएं ये 5 खास चीजें
First Sawan Somwar 2026 LIVE: सावन का पहला सोमवार आज: इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, चढ़ाएं ये 5 खास चीजें
Dhanu Saptahik Rashifal 3-9 August 2026: धनु राशि के भागदौड़ के बीच खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, इन बातों का रखें ध्यान
धनु राशि के भागदौड़ के बीच खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, इन बातों का रखें ध्यान
Sawan Special: 'महादेव को क्यों भाते हैं वो लोग जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?' जानें शिव पूजा का सबसे बड़ा जीवन मंत्र
सावन विशेष: महादेव उन लोगों को क्यों अपनाते हैं जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget