एक्सप्लोरर

Malmaas 2020: मलमास में रखें इन 11 बातों का ध्यान, तो हो जायेंगें मालामाल

Malmaas 2020: इस साल मलमास का प्रारंभ अश्विन मास में 18 सितंबर 2020 से हुआ है जो कि 16 अक्टूबर 2020 को ख़त्म होगा. आइए जानें मलमास में ध्यान रखने वाली इन 11 बातों के बारे में.

Malmaas 2020: वैसे सामान्य तौर पर पितृ पक्ष के ख़त्म होने पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है. इसका कारण यह है कि इस साल पितृ पक्ष के फ़ौरन बाद एक महीने के लिए मलमास का लगना, जिसके कारण शारदीय नवरात्रि एक माह बाद शुरू हो रही है. लीप ईयर 2020 का यह मलमास 18 सितंबर 2020 से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2020 को ख़त्म होगा. आइए अब जानते हैं मलमास में ध्यान रखने वाली 11 बातों के बारे में.

  1. वैसे मलमास को पूजा-पाठ के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मलमास के दौरान किए जाने वाले पूजा-पाठ का फल 10 गुना अधिक मिलता है. अथर्ववेद में मलमास को भगवान का घर भी बताया गया है.
  2. भगवान विष्णु को मलमास का स्वामी कहा जाता है. चूंकि मलमास की कथा भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृ:सिंह भगवान और श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है इसलिए मलमास में अगर इन दोनों देवताओं की पूजा की जाय तो सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं.
  3. मलमास का यह महीना धर्म-कर्म का महीना माना जाता है. इस तरह से जो व्यक्ति मलमास में धर्म-कर्म, दान-पुण्य आदि का कार्य करता है वह सभी पापों से मुक्त होकर वैकुंठ को प्राप्त होता है.
  4. इस मलमास के महीने में पुरुषोत्तम भगवान का जो व्यक्ति श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और व्रत आदि कार्य करता है उसे भी अंततः भगवान के धाम की प्राप्ति होती है.
  5. चूंकि नृ:सिंह भगवान ने इस मास को अपना नाम देकर कहा है कि अब मैं इस मास का मालिक हो गया हूं और इसके नाम से सारा जगत पवित्र होगा. इसलिए इस मास में जो मेरी पूजा कर मुझे प्रसन्न करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
  6. इस मास में किए गए पूजा-पाठ का अधिक महत्व होता है. इस मास में 33 देवताओं की पूजा की जाती है.
  7. मलमास के दौरान घर के मंदिर में शालिग्राम भगवान की मूर्ति के सामने घी का अखंड दीपक जलाना चाहिए.
  8. मलमास के दौरान गीता के 14वें अध्याय का भी रोज अर्थ सहित पाठ करना चाहिए.
  9. मलमास के दौरान विष्णु भगवान के द्वादशाक्षर मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना चाहिए. इससे व्यक्ति सभी पापों से मुक्त होकर सद्गति को प्राप्त होता है.
  10. मलमास के दौरान शहद, चावल का मांड़, उड़द, मसूर, मूली, लहसुन, प्याज और नशा देने वाले पदार्थ आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
  11. मलमास का यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी उत्तम माना गया है. क्योंकि मलमास में किए गए जप, तप, उपवास आदि के फलस्वरूप मनुष्य में एक नई ऊर्जा का संचार होने लगता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
August 2026 Vrat Tyohar: अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
Haridwar Kanwar Yatra 2026: दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल
दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget