एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानें सूर्य-शनि से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी

Makar sankranti: मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर मिलने आते हैं.

Makar Sankranti 2023 Date:  मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा है. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है. मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य उत्तरायण होता है. इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है. है.

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन दान मात्र से ही व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो जाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव के घर मिलने आते हैं. आइए जानते हैं सूर्य-शनि से जुड़ी इस दिलचस्प कहानी के बारे में.

सूर्य-शनि से जुड़ी पौराणिक कहानी

मकर संक्रांति से जुड़ी शनि देव और सूर्य देव की एक पौराणिक कथा है. मान्यताओं के मुताबिक पिता सूर्य देव से शनि देव के संबंध अच्छे नहीं थे. शनि देव और सूर्य देव की आपस में नहीं बनती है.

देवी पुराण में बताया गया है कि सूर्य देव जब पहली बार अपने पुत्र शनि देव से मिलने गए थे, तब शनि देव ने उनको काला तिल भेंट किया था और उससे ही उनकी पूजा की थी. इससे सूर्य देव अत्यंत प्रसन्न हुए थे. सूर्य ने शनि को आशीष दिया कि जब वे उनके घर मकर राशि में आएंगे, तो उनका घर धन-धान्य से भर जाएगा. तभी से मकर संक्रांति मनाई जाती है.

मकर संक्रांति इन चीजों का है महत्व

मकर संक्रांति के दिन स्नान के पहले कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए. मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत शुभ होता है. इस दिन काले तिल का दान करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है.

मकर संक्रांति के दिन काले तिल से सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस दिन अगर आपके घर पर कोई भिखारी, साधु, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति आता है तो उसे कभी भी खाली हाथ न जाने दें.

मकर संक्राति के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए सूर्य देव मंत्रों का जाप जरूर करें. इस दिन सूर्य के खास मंत्र 'ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः' का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य दें. इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें

भूलकर भी टूटे बालों को रात में बाहर ना फेंकें, घर में आएंगी नाकारात्मक शक्तियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में 15 दिन के अंदर लगेंगे 2 ग्रहण! क्या आपकी राशि और घर पर भी पड़ेगा असर?
अगस्त में 15 दिन के अंदर लगेंगे 2 ग्रहण! क्या आपकी राशि और घर पर भी पड़ेगा असर?
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
Amarnath Yatra 2026: 'छड़ी मुबारक' श्रीनगर से रवाना, जानिए भूमि-पूजन से पवित्र गुफा तक के मुख्य अनुष्ठान
अमरनाथ यात्रा 2026: 'छड़ी मुबारक' श्रीनगर से रवाना, जानिए भूमि-पूजन से पवित्र गुफा तक के मुख्य अनुष्ठान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget