एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: नए साल में कब है मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है लेकिन इस साल मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है. जानते सही डेट और शुभ मुहूर्त.

Makar Sankranti 2023 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है. भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है.

मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है. इसके बाद से ही बसंत का आगमन शुरू हो जाता है. देश भर में अलग-अलग नामों के साथ मनाया जाता है. मकर संक्रांति को लोहड़ा, उत्तरायण, खिचड़ी, टहरी, पोंगल आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है.  मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान पूजा-पाठ और तिल खाने की परंपरा है. 

मकर संक्रांति की तिथि

वैसे तो मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है लेकिन इस साल मकर संक्रांति के डेट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है.

कुछ विद्वानों का मत है कि 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगी तो वहीं कुछ का कहना है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार, साल 2023 में सूर्य शनिवार 14 जनवरी रात्रि 08:21 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उदयातिथि के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व रविवार 15 जनवरी को मनाया जाएगा. 

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 12:30 तक रहेगा और महापुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 09:15 तक रहेगा. माना जाता है कि मकर संक्रांति के मौके पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर मिलने जाते हैं. इसी खुशी में इस दिन तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटी जाती है. मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के मौके पर मीठे पकवान खाने और खिलाने से रिश्तों में आई कड़वाहट दूरी होती है और जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा आती है.

फसलों की कटाई का त्यौहार

नई फसल और नई ऋतु के आगमन के तौर पर भी मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाती है. पंजाब, यूपी, बिहार समेत तमिलनाडु में यह समय नई फसल काटने का होता है, इसलिए किसान मकर संक्रांति को आभार दिवस के रूप में मनाते हैं. पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी, तमिलनाडु में पोंगल जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी के नाम से मकर संक्रांति मनाई जाती है. 

ये भी पढ़ें

महिलाओं के 3 अंग बताते हैं उनका स्वभाव, जानें ये खास बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से सावन का शुभारंभ, नोट कर लें 4 सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget