एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत किसे नहीं रखना चाहिए, जानें नियम

Mahashivratri 2025 Vrat Niyam: महाशिवरात्रि का व्रत शुभ फलदायी है. ये व्रत सारे कष्टों से मुक्ति दिलाता है ऐसी मान्यता है. महाशिवरात्रि व्रत किन लोगों को करना चाहिए, किसे नहीं जान लें इसके नियम.

Mahashivratri 2025: शिवपुराण में बताया गया है कि जो शिव भक्त शिव रात्रि और महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन किया गया व्रत और भोलेनाथ की जलाभिषेक तमाम कष्टों से मुक्ति दिलाकर सांसारिक सुख प्रदान करता है. हिन्दु धर्म में व्रत कठिन होते है.

भक्तों को उन्हें पूर्ण करने हेतु श्रद्धा व विश्वास रखकर अपने आराध्य देव से उसके निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना करनी चाहिए. ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत किन लोगों को करना चाहिए, किसे नहीं करना चाहिए यहां जानें नियम.

महाशिवरात्रि व्रत किसे नहीं रखना चाहिए

शिव पुराण में महाशिवरात्रि के व्रत को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं. इन नियमों में यह भी बताया गया है कि शिवजी की पूजा में किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए.  महाशिवरात्रि व्रत निराहार,फलाहार किया जाता है. ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत गर्भवती महिला, बुजुर्ग नहीं करना चाहिए, क्योंकि प्रेग्नेंट महिला और बुजुर्गों को संतुलित आहार की जरुरत होती है. वहीं पीरियड्स में महाशिवरात्रि का व्रत स्त्रियों को करने की मनाही होती है.

शिवरात्रि व्रत कैसे करें

  • शिवरात्रि के एक दिन पहले, मतलब त्रयोदशी तिथि के दिन, भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि, व्रत के दिन पाचन तन्त्र में कोई अपचित भोजन शेष न रहा गया हो.
  • शिवरात्रि के दिन, सुबह नित्य कर्म करने के पश्चात्, भक्त गणों को पुरे दिन के फलाहार या निराहार व्रत का संकल्प लेना चाहिए. उपवास के समय भक्तों को सभी प्रकार के भोजन से दूर रहना चाहिये.
  • इस दिन स्नान के जल में काले तिल डालने का सुझाव दिया गया है. यह मान्यता है कि, शिवरात्रि के दिन किये जाने वाले पवित्र स्नान से न केवल देह, अपितु आत्मा का भी शुद्धिकरण भी हो जाता है. यदि सम्भव हो तो, इस दिन गङ्गा स्नान करना चाहिये.
  • प्रदोष काल, निशिता काल या फिर रात्रि के चारों प्रहर में घर पर अभिषेक-पूजन करने हेतु मिट्टी के शिवलिंग बनाएं, फिर जल और पंचामृत से अभिषेक करें.
  • दुग्ध, गुलाब जल, चन्दन का लेप, दही, शहद, घी, चीनी, बेलपत्र, मदार के फूल भस्म, भांग, गुलाल तथा जल आदि सामग्रियों का प्रयोग करें.
  • पूजा के समय ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जप करना चाहिये.
  • व्रत के समापन का सही समय चतुर्दशी तिथि के पश्चात् का बताया गया है.

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 26 फरवरी को, 149 साल बाद महासंयोग बना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की होगी, बना दुर्लभ संयोग, घटस्थापना मुहूर्त, सामग्री, विधि जानें
चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की होगी, बना दुर्लभ संयोग, घटस्थापना मुहूर्त, सामग्री, विधि जानें
Masik Shivratri 2026: चैत्र मासिक शिवरात्रि 17 या 18 मार्च कब ? शिव पूजा का मुहूर्त देखें
चैत्र मासिक शिवरात्रि 17 या 18 मार्च कब ? शिव पूजा का मुहूर्त देखें
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
ईरान की Pink Masjid: रंगीन कांच से झांकती रोशनी का अद्भुत नजारा, देखें फारसी कला का चमत्कार!
ईरान की Pink Masjid: रंगीन कांच से झांकती रोशनी का अद्भुत नजारा, देखें फारसी कला का चमत्कार!

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget