एक्सप्लोरर

Magh Purnima 2022: माघ पूर्णिमा के दिन इस खास संयोग में कर लें ये उपाय, धन संबंधी सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Magh Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती हैं और सभी का अलग-अलग महत्व है. माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा बड़ी पूर्णिमा में से एक है.

Magh Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि (Purnima 2022) का विशेष महत्व बताया गया है. साल में 12 पूर्णिमा पड़ती हैं और सभी का अलग-अलग महत्व है. माघ मास (Magh Month) में पड़ने वाली पूर्णिमा बड़ी पूर्णिमा में से एक है. इस दिन स्नान-ध्यान और दान आदि का विशेष महत्व है. इस दिन शाही स्नान होता है. इस साल माघ पूर्णिमा 16 फरवरी (Magh Purnima 2022) के दिन पड़ रही है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती के गंगा घाट पर आते हैं, इसलिए यहां शाही स्नान का मेला लगता है.  

इस दिन पूजा-पाठ और दान आदि का विशेष फल मिलता है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार माघी पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहे हैं. अगर इन खास संयोग के दौरान कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है. इतना ही नहीं, इन उपायों से धन संबंधी सभी समस्याओं से निजात मिलती है. 

माघ पूर्णिमा पर बन रहा है ये संयोग 

हिंदू पंचाग के अनुसार माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2022) के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन स्नान दान का मुहूर्त 16 फरवरी सुबह 9:42 मिनट से रात 10:55 मिनट तक होगा. स्नान के बाद दान करना विशेष फलदायी माना जाता है. 

बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है. किसी भी उपाय के लिए ये योग बेहद शुभ माना जाता है. वहीं, इस दिन राहु काल का समय दोपहर 12:35 मिनट से 1:59 मिनट तक है. इस वक्त शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. 

माघ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय  (Magh Purnima Remdies 2022)

1. मानसिक शांति के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय कच्चे दूध में चीनी और चावल डालकर “ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:” या ” ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. ” मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें. 

2. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें. इसके बाद इन कौड़ियों पर हल्दी से तिलक लगाएं और इनकी पूजा करे. अगले दिन इन कौड़ियों को  लाल कपड़े में बांधकर जहां आप पैसा रखते हैं वहां रख दें. ये उपाय बहुत ही कारगार है. 

3. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं. पूजा करने के बाद मां के मंत्रों का जाप करें. साथ ही तुलसी में घी का दीपक जलाने से मां की कृपा प्राप्त होती है. 

4. शास्त्रों के मानें तो पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में लक्ष्मी जी का वास होता है. ऐसे में सुबह के समय स्नान के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें. मां लक्ष्मी की पूजा करें. इससे मां आपके सभी कष्ट दूर करेंगी. 

5. माघ पूर्णिमा की सुबह स्नान के बाद तुलसी जी को भोग लगाएं. उसके सम्मुख घी का दीपक जलाएं और जल अर्पित करें. ऐसा करने से रात्रि में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Kumbh Sankranti 2022: कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, सिर्फ इस एक कार्य को करने से ही प्राप्त होगी सूर्य देव की कृपा

Gold Benefits: सोना पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, गोल्ड धारण करने से मजबूत होता है बृहस्पति, भूलकर भी धारण न करें ये लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Sawan 2026: सावन में किस दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अलग-अलग नियम जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता
Temple Mystery: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां रात में अपने आप बजने लगती है घंटियां? क्या है इसके पीछे की मान्यता

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget