एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखाई देगा

Chandra Grahan 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल यानी 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा. ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा और बुद्धि पूर्णिमा के दिन लग रहा है जो कि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. आइये जानें यह भारत में कब लगेगा और कहां दिखेगा?

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2021: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक़, साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है. संयोग से इस दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्धि पूर्णिमा भी है. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण है, जो कि दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा. हालांकि भारत में यह कुछ स्थानों से एक उपच्छाया चंद्रग्रहण की भांति ही दिखाई देगा. आइये जानते हैं कि यह चंद्रग्रहण भारत में कब और कहां से दिखाई देगा.  

कब लगेगा चंद्रग्रहण?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौजूदा साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई 2021, दिन बुधवार को वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 07 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में कुछ स्थानों से यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा. यह कुल 5 घंटे के लिए होगा.

कहां देगा दिखाई?

साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों से और ऑस्ट्रेलिया से यह पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा. चूंकि भारत के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा इसलिए देश के लोग इस पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे. यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में ही दिखेगा वह भी पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों से ही. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी हिस्सा ही देखा जा सकेगा. यह पूर्ण चंद्रग्रहण कोलकाता से चंद मिनट के लिए आंशिक रूप में दिखाई देगा.  

कब होता है चंद्रग्रहण?

विज्ञान के मुताबिक जिस समय पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है. जिसके चलते सूर्य का प्रकाश चांद पर नहीं पड़ता, तब उस घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget