एक्सप्लोरर

Lunar Eclipse 2020: क्या है उपछाया चंद्रग्रहण? यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा ग्रहण

आज 5 जुलाई 2020 दिन रविवार को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण है. आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण से जुड़ी रोचक जानकारियां..

Lunar Eclipse 2020, Chandra Grahan time and date 2020: इस साल यानी 2020 का तीसरा चंद्रग्रहण आज 5 जुलाई दिन रविवार को लगाने जा रहा है. भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर यह चंद्र ग्रहण समाप्त होगा. यह चंद्र ग्रहण 11 बजकर 22 मिनट पर अपने चरम पर होगा. यह चंद्रग्रहण 2 घंटे 43 मिनट की अवधि तक रहेगा. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है. उपछाया चंद्र ग्रहण क्या है? आज 5 जुलाई को लगने वाला चंद्रग्रहण, उपछाया चंद्र ग्रहण है. इस दिन गुरु पूर्णिमा भी है जो एक अद्भुत संयोग बन रहा है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है अर्थात सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते है तो चंद्रग्रहण होता है. लेकिन जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में तो होती है परन्तु तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं तो उपछाया चंद्रग्रहण होता है. भारत में कब और कहां दिखेगा यह उपछाया चंद्रग्रहण? आज 5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. कुछ ज्योतिषशास्त्रियों का मानना है कि चूँकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका असर भारत में नहीं पड़ेगा. यह चंद्रग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा. वहां के लोग इस चंद्र ग्रहण को देख सकेंगें. चंद्रग्रहण का सूतक काल ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. मान्यता है कि चंद्रग्रहण लगाने के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है लेकिन यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है इसलिए इसमें सूतक काल नहीं माना जायेगा क्योंकि उपछाया चंद्रग्रहण में सूतक काल को मान्यता नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 October 2026: मां चंद्रघंटा की पूजा आज, शाम 7:12 बजे राशि बदलेंगे चंद्रमा, जानें शुभ समय
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम
Sharadiya Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए शुभ रंग, मंत्र, पूजन विधि और भोग के नियम
आज का मीन राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर रखें काबू, वर्कप्लेस पर जमेगी धाक, ससुराल व दांपत्य में संयम जरूरी
आज का मीन राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर रखें काबू, वर्कप्लेस पर जमेगी धाक, ससुराल व दांपत्य में संयम जरूरी
आज का कुंभ राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से रचनात्मकता व कल्पनाशीलता, मीटिंग में मजबूत इच्छाशक्ति, पेरेंट्स से आर्थिक सहयोग
आज का कुंभ राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से रचनात्मकता व कल्पनाशीलता, मीटिंग में मजबूत इच्छाशक्ति, पेरेंट्स से आर्थिक सहयोग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget