एक्सप्लोरर

Mythology: इस एक चीज का दान करते ही छिन्न गया प्रह्लाद का सबकुछ, इंद्रदेव और प्रह्लाद की इस कथा से मिलती है बड़ी सीख

Mythology stories in hindi: एक बार जब देवराज इंद्र का सिंहासन खतरे में आ गया था तब उन्होंने भिक्षुक का रूप धारण कर प्रह्लाद से केवल शील मांगी. शील का दान करते ही प्रह्लाद से उनका सबकुछ छिन्न गया.

Mythology stories in hindi, Pauranik Kahaniya: हिंदू धर्म से कई पौराणिक-धार्मिक मान्यताएं और कथाएं जुड़ी हुई हैं. इन्हीं में एक है देवराज इंद्र और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद से जुड़ी शील निरूपण की कथा. इंद्र और प्रह्लाद की ये यह कथा काफी प्रचलित है लेकिन इस कथा के बारे में जानने से पहले जानते हैं देवराज इंद्र और प्रह्लाद के बारे में.

प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे. वे अपनी भक्ति, सरल स्वभाव, तपस्वी और दानवता भाव के कारण जाने जाते थे. वहीं देवराज इंद्र को देवताओं का राजा कहा जाता है लेकिन गौतम ऋषि से मिले श्राप के कारण उनकी पूजा नहीं होती है.

प्रह्लाद और इंद्र की कथा- शील निरूपण

असुरराज प्रह्लाद और देवराज इंद्र से जुड़ी इस पौराणिक कथा के अनुसार, प्रह्लाद की भक्ति और सरल स्वभाव के कारण देवताओं ने उन्हें राजा बनाने का निश्चय किया. देवताओं ने प्रह्लाद को इंद्र का स्थान दे दिया. इस बात का पता चलते ही इंद्र क्रोधित हो गए. वे देवगुरु बृहस्पति के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि प्रह्लाद ने इतनी आसानी से त्रिभुवन का राज्य (तीनों लोकों का राज्य) कैसे प्राप्त किया. गुरु बृहस्पति ने इंद्र से कहा कि प्रह्लाद ने अपने शील (चरित्र) के बदोलत यह राज्य प्राप्त किया है.

देवराज इंद्र ने गुरु बृहस्पति से विनती करते हुए अपने राज्य को पुन: प्राप्त करने के समाधान के बारे में पूछा. गुरु बृहस्पति बोले प्रह्लाद को बल से हराना असंभव है. यदि तुम प्रह्लाद को हराना चाहते हो तो उसे केवल उसके स्वभाव से ही पराजित किया जा सकता है. देव बृहस्पति ने इंद्र से कहा, प्रह्लाद का स्वभाव दया भाव वाला है. इस कारण उसके द्वार से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटता है. तुम्हें भी उसके इसी स्वभाव से उसे पराजित करना होगा. गुरु बृहस्पति ने इंद्र से भिक्षुक का रूप धारण कर प्रह्लाद से भिक्षा में शील मांगने को कहा.

गुरु बृहस्पति के कहेनुसार, इंद्र भिक्षुक का रूप धारण कर प्रह्लाद के द्वार पर पहुंच गए. प्रह्लाद ने जब उसे कुछ मांगने को कहा तो इंद्र ने उनसे शील मांगा. इस पर प्रह्लाद मुस्कुराते हुए बोलें, तुम्हें सच में मेरा शील चाहिए. मेरा शील लेकर क्या तुम्हारा कार्य हो जाएगा. इंद्र ने सिर हिलाते हुए हां में उत्तर दिया. प्रह्लाद अपने दानी स्वभाव के कारण ही जाने जाते थे. उन्होंने इंद्र को अपना शील दान में दे दिया लेकिन शील का दान करते ही एक-एक कर उनका सबकुछ छिन्न गया.

प्रह्लाद के शरीर से एक-एक कर प्रकाशपुंज आकृतियां निकली और इंद्र के शरीर में चली गई. पहले प्रह्लाद के शरीर से धर्म निकला, उसने प्रह्लाद से कहा- 'मैं धर्म हूं चरित्र के बिना मेरा क्या कार्य.' इसके बाद एक-एक करके प्रह्लाद के शरीर से शौर्य, सत्य, सदाचार, बल, वैभव सभी इंद्र के शरीर में चले गए. अंत में प्रह्लाद के शरीर से राजश्री निकली और बोली इन सबके बिना मैं आपके पास नहीं रह सकती. इस तरह से शील का दान करते ही प्रह्लाद का सबकुछ छिन्न गया.

ये भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी पर इन कामों को करने से विष्णु जी की मिलती है कृपा, शत्रु होते हैं पराजित

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget