एक्सप्लोरर

Labor Day Special: मजदूर की मेहनत का गुणगान, करते हैं वेद और पुराण

Labour Day: आज मजदूर दिवस है, वो ज्यादा नहीं बोलता, लेकिन उसकी हथौड़ी की हर चोट समाज के निर्माण की एक घोषणा होती है. इस बात से भला कौन इंकार कर सकता है, यही कारण है, वेद पुराण भी मजदूर की मेहनत को स्वीकारते हैं.

Labour Day: जिसके हाथों में छाले हैं, उसी के दम से महलों के उजाले हैं. अदम गोंडवी की ये लाइन मजदूर दिवस पर उन तमाम मजदूरों पर सटीक बैठती हैं जो अपनी मेहनत से किसी भी राष्ट्र की तकदीर और तस्वीर दोनों संवारते हैं,

1 मई को पूरी दुनिया मजदूर दिवस के रूप में मनाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रमिकों का महत्व केवल आधुनिक विचारधारा तक सीमित नहीं है. हिंदू धर्म, जिसकी जड़ें हजारों वर्षों पुरानी हैं, उसने श्रमिक वर्ग को समाज की आत्मा माना है. वेदों, पुराणों और धर्मशास्त्रों में मजदूरों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक कर्तव्यों को लेकर विशेष जोर देते हैं.

वेदों में श्रम की महिमा
ऋग्वेद, सबसे प्राचीन ग्रंथ, मानवता को कर्मशीलता का संदेश देता है. 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्', सभी को श्रेष्ठ बनाओ (ऋग्वेद 9.63.5). यह संदेश श्रम की सार्वभौमिकता को स्थापित करता है. वेदों में कर्म को जन्म से नहीं, कर्म की गुणवत्ता से जोड़ा गया है. अथर्ववेद में कृषक, कारीगर, व्यापारी और सेवा-प्रदाता वर्गों का सम्मानपूर्वक वर्णन मिलता है. वेदों का संदेश साफ है, कोई भी कार्य तुच्छ नहीं होता.

धर्मशास्त्रों में श्रमिकों के अधिकार
मनुस्मृति और याज्ञवल्क्य स्मृति जैसे ग्रंथ श्रमिकों के प्रति समाज और नियोक्ता के कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से स्थापित करते हैं. मनु के अनुसार 'नात्यर्थं कारयेत्तं तु' यानि श्रमिक से उसकी क्षमता से अधिक कार्य नहीं करवाना चाहिए.

शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि मजदूरी का समय पर भुगतान करना केवल दया नहीं, धर्म है. नारद स्मृति के अनुसार, यदि कोई मालिक श्रमिक को उचित पारिश्रमिक नहीं देता, तो वह पाप का भागी होता है.

रामायण और महाभारत में मजदूर
रामायण में भगवान राम द्वारा केवट, निषादराज गुह, और शबरी से किया गया व्यवहार, यह दर्शाता है कि श्रम करने वाला, सेवा देने वाला, समाज का पूजनीय अंग है. महाभारत में विदुर नीति कहती है कि 'जो राजा श्रमिकों और किसानों का आदर करता है, वही राज्य को समृद्ध करता है.' यह विचार लोकतंत्र के लिए भी प्रासंगिक है, जो राज्य श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजना बनाता है, वो राज्य उन्नति करता है.

गीता का संदेश
श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं: 'नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः' इसका अर्थ है कि अपने नियत कर्म को करो, कर्म निष्क्रियता से श्रेष्ठ है. यह उपदेश इस बात का भी प्रमाण है कि कर्म ही धर्म है, और कर्मशील व्यक्ति किसी भी युग में पूजनीय होता है.

मजदूर दिवस पर सनातन का संदेश
पूरा देश मजदूर दिवस मना रहा है, तो यह समझना भी आवश्यक है कि हिंदू धर्म में श्रमिकों को केवल सहानुभूति नहीं, सम्मान मिला है. वे समाज के रथ के पहिए हैं, और बिना उनके श्रम के कोई सभ्यता आगे नहीं बढ़ सकती.

श्रम ही शिव है, सेवा ही सनातन है. वेदों से लेकर गीता तक, हर ग्रंथ यही सिखाता है कि श्रम करना केवल पेट पालने का माध्यम नहीं, बल्कि ईश्वर की पूजा के समान है. इसीलिए कहा जाता है कर्म ही पूजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली और बुद्धिमान, जानें सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसका मतलब
भाग्यशाली महिलाओं की नाक पर किस तरफ होता है तिल? सामुद्रिक शास्त्र से जानें सच
Kanwar Yatra 2026: क्या होती है खड़ी और डाक कांवड़? जानें क्यों सबसे कठिन मानी जाती है 'दांडी कांवड़' यात्रा
Kanwar Yatra 2026 Date: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें जलाभिषेक की सही तारीख और महत्व
Shani ki Sadesati, Dhaiya: कुंडली के इन भावों में आते ही शुरू होती है शनि की ढैय्या, जानें इससे बचने के ज्योतिषीय उपाय
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या? शारीरिक व आर्थिक कष्टों से मुक्ति के अचूक पौराणिक उपाय
Sawan 2026: सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा का क्या है धार्मिक महत्व? जानें बनाने के नियम और बेलपत्र पर स्थापना की सही विधि
क्या आप जानते हैं बेलपत्र पर कैसे बनाया जाता है पार्थिव शिवलिंग? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget