एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2021 : हरियाली तीज पर सौभाग्य, श्रृंगार और अच्छी सेहत के लिए शुभ है हरा रंग

सावन भक्ति और श्रृंगार का महीना है. प्रकृति हरी चादर ओढ़े खिलखिला रही होती है तो महिलाएं और लड़कियां हरी चूडिय़ों, कपड़ों पर इतरातीं दिखती हैं.

Hariyali Teej 2021 : हरे रंग में भक्ति है और श्रृंगार भी. सौभाग्य भी है और नवजीवन भी. इतना ही नहीं, यह आंखों और शरीर के लिए भी फायदेमंद है. जानकार बताते हैं कि हरा रंग सौभाग्य का रंग माना जाता है. यह रंग प्रकृति का है, जो इस वक्त चारो तरफ अपनी छटा बिखेर रही होती है. इतना ही नहीं, यह रंग भगवान शिव के पसंदीदा रंगों में से एक है. शिव को प्रकृति से प्रेम है, तभी उन पर जल अर्पित कर हम खुद को प्रकृति से जोड़ते हैं. शिव को दो रंग बेहद पसंद है पहला सफेद और दूसरा हरा, इसलिए सफेद फूल, हरी भांग, धतूरा चढ़ाया जाता है.

बुध ग्रह का है हरा रंग 
यह रंग बुध ग्रह का भी है. बुध ग्रह रोजगार, व्यापार से जुड़ा माना जाता है. हरे रंग से बुध ग्रह शांत और प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि सावन में इस रंग को पहनने से सुहागिनों के घर सम्पन्नता आती है. 

हरा रंग है उपचार का 
हरा रंग प्रकृति का रंग होने के साथ बहुलता और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि का प्रतीक भी है. इसे उपचार का रंग भी कहा जाता है. यह रंग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है. वास्तु के जानकारों के मुताबिक जिन दम्पत्तियों में अनबन रहती है, वह बेडरूम के दक्षिण पूर्व हिस्से को हरे रंग से पेंट करें तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

वैज्ञानिक तौर पर भी आंखों को देता है सुकून
हरा रंग आंखों को भी शांति देता है. वैज्ञानिक संरचना के मुताबिक हरा रंग आंखों को सुकून देता है. आंखें सिर्फ तीन रंगों को पहचानती हैं लाल, नीला और हरा. और तीनों के मिलने से जो अन्य करोड़ों रंग बनते हैं, उन्हें आंखें देख पाती हैं. इन सब रंगों की तुलना में हमारी आंखें हरा रंग ही सबसे अच्छी तरह से देख सकती है. यह रंग आंखों को चुभता भी कम है. क्या कभी इस ओर गौर किया है कि जब आंखों पर तेज चमक पड़ती है तो दिखना बंद हो जाता है और सबसे पहले हरा रंग ही दिखाई देता है. यकीनन यह रंग जिंदगी में बेहद उपयोगी है.

इन्हें पढ़ें
Sawan Month: लड़कियां भूलकर भी स्पर्श न करें शिवलिंग, यहां पढ़ें कारण


Nag Panchami: इस बार नाग पंचमी पर 108 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का मीन राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर रखें पैनी नजर, ग्रहण दोष से काम में गलतियों से बचें व स्टूडेंट्स को अलर्ट
आज का कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, लीगल मामलों में बड़ी विजय, मार्केटिंग पर फोकस व दांपत्य में मधुरता
आज का कुंभ राशिफल 22 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, लीगल मामलों में बड़ी विजय, मार्केटिंग पर फोकस व दांपत्य में मधुरता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget