एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: कुंवारी कन्याएं भी कुछ शर्तों के साथ रख सकती हैं करवाचौथ व्रत, जानिए नियम

Karwa Chauth 2021: करवाचौथ देश का सबसे चर्चित व्रत है. सुहागिनें इसे पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी इसे कुछ नियमों का पालन कर रख सकती हैं.

Karwa Chauth 2021: शास्त्रों के अनुसार किसी लड़की का विवाह तय हो गया है तो वह भी करवा चौथ व्रत रख सकती हैं. लेकिन अब तक जिनकी शादी तय नहीं हो सकी है, वो भी अच्छे वर की कामना के लिए यह व्रत रख सकती हैं मगर उनके लिए व्रत पूजन के कुछ नियम (Karwa Chauth Ke Niyam) बदल जाएंगे. आइए जानते हैं कुंवारी लड़कियों के व्रत के क्या है नियम.

निर्जला व्रत जरूरी नहीं, निराहार रखें
कुंवारी लड़कियों को बिना पानी का निर्जला व्रत रखना जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें न सुबह सरगी मिल सकती है, ना कोई पानी पिलाकर व्रत तुड़वा सकता है. इसलिए शादी से पहले निर्जला व्रत नहीं करना चाहिए.

चांद के बजाय तारा देखकर भी पूरा होगा व्रत
सुहागिन महिलाओं के लिए चांद को देख कर ही व्रत तोड़ना जरूरी होता है, मगर कुंवारी लड़कियां तारे को देख कर भी व्रत तोड़ सकती हैं.

शिव-पार्वती की पूजा 
शास्त्रों के अनुसार कुंवारी लड़कियों को व्रत भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा सुनकर तोड़ लेना चाहिए, क्योंकि देवाधिदेव महादेव को सृष्टि का सबसे सम्पूर्ण पति माना जाता है.

प्रेमी के लिए भी रख सकती हैं व्रत
आज कल लड़कियां अपने प्रेमी के लिए भी व्रत रखती हैं. अगर रिश्ता सच्चा है और जिदंगी साथ बिताने का फैसला कर लिया है तो युवतियां प्रेमी के लिए भी करवाचौथ व्रत रख सकती है.

कुछ पाबंदियां भी
1. करवा चौथ के दिन कुंवारी लड़कियों को सुहागन की बची मेहंदी हाथ पर लगाना चाहिए, ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.
2. करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियों को श्रृंगार नहीं करना चाहिए, उन्हें यह 3. व्रत पूर्ण रूप से सादगी के साथ रखना चाहिए और करवा पूजना चाहिए. 
4. कुंवारी लड़कियों को चंद्रमा को अर्ध्य नहीं देना चाहिए बल्कि तारों को अर्ध्य देकर व्रत खोलना चाहिए.
5. कुंवारी लड़कियों को शिव और पार्वती को मीठे का भोग लगाते हुए खुद भी कुछ मीठा खाकर ही व्रत खोलना चाहिए.
6. कुंवारी लड़कियों को किसी को भी सुहाग का समान नहीं देना चाहिए, क्योंकि कुंवारी होने से उन्हें भी सरगी नहीं मिलती.
7. कुंवारी लड़कियों को पूजन के लिए भी छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
8. सुहागन स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए, न अपशब्द कहने चाहिए.
9. लड़कियों को किसी भी रूप में सुहाग का समान नहीं फेंकना चाहिए.

व्रत पूजा का मुहूर्त
चांद इस बार रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा. व्रत पूजन भी इसी नक्षत्र में होगा. कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी. करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय 8:11 बजे है. पूजन के लिए मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 की शाम 06:55 से 08:51 तक है.

इन्हें पढ़ें :

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ व्रत में रोहिणी नक्षत्र के चांद का करें दर्शन, व्रत से पहले कर लें इन सामग्री की व्यवस्था

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी पर घर के बुजुर्ग को जलाना चाहिए दीपक, जानिए रोचक वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget