एक्सप्लोरर

Jagannath Rath Yatra 2023: भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, जानिए अब क्या होगा और कब भक्तों को देंगे दर्शन?

Jagannath Rath Yatra 2023: इंसान ही नहीं बल्कि भगवान भी बीमार पड़ते हैं. भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए बीमार हो गए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है. इस कारण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं.

Jagannath Rath Yatra 2023: पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार हो जाते हैं और इस कारण 15 दिनों तक मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं. इस दौरान एकांतवास में रखकर भगवान का उपचार विशेष औषधियों से किया जाता है.

आपने मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण के कई मंदिरों के बारे में सुना होगा. इन स्थानों से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जोकि आज भी प्रचलित है. लेकिन उड़ीसा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है.

यहां की रथ यात्रा बहुत धूमधाम से निकाली जाती है, जिसमें लाखों की ताताद में भक्त जुटते हैं. कई महीने पहले से ही इसकी तैयारियां भी शुरू हो जाती है. रथ यात्रा की शुरुआत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है और शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ भगवान की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है. इस साल मंगलवार 20 जून 2023 को रथयात्रा का पर्व मनाया जाएगा और पुरी समेत देश के अन्य राज्यों व क्षेत्रों में रथयात्रा निकाली जाएगी. लेकिन रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ गए हैं और उनका उपचार चल रहा है.

क्यों बीमार पड़ जाते हैं भगवान जगन्नाथ

हर साल 15 दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ के बीमार होने के पीछे कई प्रचलित कथाएं हैं. एक मान्यता यह भी है कि, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भक्तों द्वारा स्नान कराने के बाद भगवान रात में बीमार पड़ जाते है. उन्हें स्वस्थ करने के लिए वैद्य द्वारा काढ़ा पिलाया जाता है. 15 दिनों तक वे केवल काढ़ा और फलों का जूस ही पीते हैं. साथ ही पूरे 15 दिनों तक भगवान को शीतल लेप भी लगाया जाता है और रात को सोने से पहले मीठा दूध अर्पित किया जाता है. इस दौरान मंदिर में न तो घंटी बजती है ना भक्त दर्शन कर पाते हैं और ना ही भगवान को अन्न का भोग लगाया जाता है. 

भक्तों को कब दर्शन देंगे जगन्नाथ

15 दिनों तक भगवान जगन्नाथ का उपचार चलेगा और प्रतिदिन वैद्य उनकी चिकित्सा करेंगे. इन 15 दिनों तक भगवान एकांतवास में रहेंगे. इसके बाद 19 जून को भगवान जगन्नाथ ठीक हो जाएंगे और स्वस्थ्य होने के बाद वे भक्तों को दर्शन देंगे. फिर 20 जून को धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें:Vastu Tips: सप्ताह के ये दो दिन नहीं जलाएं अगरबत्ती, बढ़ेगा कर्ज और लगेगा पितृ दोष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या क्यों कहते, स्नान-दान के अलावा इस दिन होती है बहुत खास पूजा
आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या क्यों कहते, स्नान-दान के अलावा इस दिन होती है बहुत खास पूजा
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, इस दिन से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, इस दिन से शुरू होगा 'दक्षिणायन', जानें शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और महा पुण्य काल का सही समय
Sharabha Avatar: Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Gen Z के लिए शिव और नरसिंह की कहानी क्यों है खास? जानिए आत्म-नियंत्रण का सबसे बड़ा सबक
Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget