एक्सप्लोरर

हरियाली तीज का व्रत आज या कल? पंडित सुरेश श्रीमाली ने दूर कर दिया कन्फ्यूजन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. वहीं हरियाली तीज पर क्या करना चाहिए? जानते हैं.

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज कब है? इसकी सही डेट को लोगों में कुछ भ्रम है कि हरियाली तीज 6 को या 7 को मनाई जाएगी. क्योंकि इस बार श्रावण (Sawan) शुक्ल तृतीया तिथि 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट तक रहेगी.
 
ऐसे में आज 6 अगस्त को तृतीया तिथि शाम से आरंभ हो चुकी है. इसलिए उस दिन तीज का व्रत (Teej Ka Vrat) नहीं रखा जाएगा. श्रावण (Sawan 2024) शुक्ल तृतीया तिथि की उदयातिथि 6 अगस्त को न होकर 7 अगस्त को है.
 
उदयातिथि की गणना सूर्योदय से की जाती है, श्रावण शुक्ल तृतीया तिथि में सूर्योदय 7 अगस्त को 05 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है, इसलिए हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा. साथ ही इस दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग (Ravi Yog) का संयोग बन रहा है. 
 
इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं, तो कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं तो उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा वर मिलता है.  
 
अगर आपका हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) का व्रत पहला है और आप पहली बार व्रत रखने जा रही हैं, तो आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर, ध्यान करें. उसके बाद भगवान शिव और मां पार्वती के समक्ष हरियाली तीज के व्रत का संकल्प ले. नवविवाहित महिलाओं के लिए यह वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है.
 
इस दिन मेहंदी जरूर लगाएं, मेहंदी लगाने से हाथों की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही यह शुभ भी माना जाता है. हरे या लाल रंग के कपड़े पहनें, 16 शृंगार करके विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ ही तीज की कथा जरूर पढ़े या सुनें. माता गौरी को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. 
 
रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद हरियाली तीज का व्रत खोले. ध्यान रहे व्रत पारण में पूजा में भोग लगाया हुआ प्रसाद सबसे पहले ग्रहण करें, इसके बाद ही भोजन करें.
 
हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) पर पति-पत्नी को एक साथ शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं. यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी चल रही है तो, हरियाली तीज (Hariyali Teej 2024) के दिन दूध में हल्दी और केसर मिलाकर ‘‘ऊँ गृहस्थ सुख सिद्धये रुद्राय नमः.” मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर अभिषेक करें, इसके बाद शिवलिंग को शुद्ध कर चंदन, पुष्प से श्रृंगार करें, खीर और फल का भोग लगा कर भगवान शिव और माँ पार्वती की पूजा-अर्चना करें, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन के झगडे खत्म होकर पति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.
 
जीवन में धन का आगमन बना रहे इसके लिए शिवलिंग पर जल अर्पित कर शिव पंचाक्षर मंत्र नमः शिवायः का 108 बार जाप करें. इसके बाद शिव जी की आरती (Aarti) करें और फिर मां लक्ष्मी की आरती (Laxmi Ji Ki Aarti) करके ऊँ महालक्ष्मयै नमः का भी 108 बार जाप करके धन संचय की प्रार्थना करें. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं दिन में बिल्कुल नहीं सोएं. पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget