एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर जरूर करें ये काम,खुशियों से हरा-भरा रहेगा जीवन

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म और सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस बार 19 अगस्त 2023 को महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखेंगी.

Hariyali Teej 2023: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाले हरियाली तीज के व्रत को महत्वपूर्ण माना जाता है. हरियाली तीज का व्रत इस साल शनिवार 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा. हरियाली तीज का व्रत महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए भी इस व्रत को रख सकती हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. इसलिए हरियाली तीज पर मां पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है और कथा सुनी जाती है.

लेकिन तीज का व्रत तभी सफल माना जाता है, जब आप इससे जुड़े सभी नियमों का श्रद्धापूर्वक पालन करेंगी. नियमों का उल्लंघन करने पर व्रत खंडित भी हो सकता है. अगर आप चाहती हैं कि, हरियाली तीज का व्रत आपके लिए सफल हो और पूजा से आपको सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो तो, हरियाली तीज के दिन इन कामों को जरूर करें.

हरियाली तीज के दिन जरूर करें ये काम

  • हरियाली तीज के दिन हरे रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें. इस दिन महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र, हरी चूड़ियां और हरी बिंदी आदि से श्रृंगार करना चाहिए. हरे रंग को प्रगति और उल्लास का प्रतीक माना गया है. ऐसे में हरियाली तीज पर हरे रंग के प्रयोग से वैवाहिक जीवन में खुशी का आगमन होता है.
  • हरियाली तीज पर लड़की के पीहर से सुहाग का सामान आता है. इसलिए आपको इन्हीं चीजों से अपना श्रृंगार करना चाहिए.
  • हरियाली तीज की पूजा तब तक संपन्न नहीं मानी जाती, तब तक व्रती हरियाली तीज की व्रत कथा नहीं सुनती. इसलिए हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनें. साथ ही इस दिन महिलाएं रात्रि जागरण कर भजन-गीत भी गाती हैं.
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज की पूजा के बाद भगवान से पति की लंबी आयु और अच्छे सेहत की कामना करें. साथ ही पूजा के बाद घर के बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म और सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. इस बार 19 अगस्त 2023 को महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखेंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 15 July 2026: गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा
Vinayak Chaturthi 2026: आषाढ़ विनायक चतुर्थी कब ? कामयाबी और तरक्की के लिए ऐसे करें व्रत, बप्पा देंगे आशीष
आषाढ़ विनायक चतुर्थी कब ? कामयाबी और तरक्की के लिए ऐसे करें व्रत, बप्पा देंगे आशीष

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget