एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2022 Special: हरियाली तीज पर करना है भगवान को प्रसन्न, तो बनाएं ये पकवान

Hariyali Teej 2022 Special Dishes: तीज के दिन जहां सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं.इस दिन विभिन्न पकवान भी बनाए जाते हैं. हम बताते हैं, तीज के कुछ लजीज़ पकवान, जो इस त्योहार को यादगार बना देगें.

Hariyali Teej Recipe 2022: सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरियाली तीज पड़ती है.हिंदू धर्म के इस त्योहार का महिलाओं में विशेष महत्व है.यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है.इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई 2022, दिन रविवार को मनाई जाएगी. यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और अपनी संतान की जीवनपर्यंत खुशी, सेहत और समृद्धि के लिए उपवास करती हैं. घर पर ईश्वर की कृपा बने रहने की प्रार्थना भी करती हैं. यह व्रत निर्जला होता है और शाम को पूजा करने के बाद ही पानी पिया जाता है. हरियाली तीज (Hariyali Teej)के दिन घर में कई स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं. आइए जानते हैं इस दिन कौन से ऐसे पकवान महिलाएं बना सकती हैं, जो आसानी से और कम समय में तैयार किए जा सकें.

हरियाली तीज के लजीज़ पकवान

घेवर
घेवर तीज के लिए एक सिग्नेचर डिश है, जिसे मैदा, दूध, चीनी, घी और मेवों के मिश्रण से बनाया जाता है. तीज के त्यौहार पर घेवर जरूर बनता है.घेवर कई तरह से तैयार किया जाता है प्लेन , मावा और मलाई घेवर.

केसरिया भात 
हरियाली तीज के अवसर पर केसरिया भात पारंपरिक रूप से बनाया जाता है. केसरिया भात बनने में ज्यादा समय नहीं लगता.यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.केसरिया भात बनाने के लिए हल्दी, चीनी, लौंग और चावल की आवश्यकता होती है.

मावा लड्डू 
मावे के लड्डू भी तीज पर बनाए जाते हैं.इन्हें बनाना बहुत आसान होता है. इसके लिए सिर्फ ताजे मावे, मोटे बूरे, इलायची पाउडर किशमिश एवं कुछ ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है.

मालपुआ
तीज पर मालपुआ भी बनता है.इसे आटे या मैदे किसी से भी तैयार करके बनाया जा सकता है.मालपुआ बनाना बेहद आसान है.मालपुआ बनाने के लिए सौंफ, दूध, मैदा और सूजी की आवश्यकता मुख्य रूप से होती है.

खीर
कोई भी तीज-त्योहार क्यों ना हो खीर के बिना अधूरा होता है. कम समय में तैयार होने वाली ये डिश ज्यादातर लोगों को पसंद भी आती है. इसे बनाने के लिए चावल, दूध, चीनी, और कुछ ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है.

राजस्थानी सत्तू
पश्चिमी राजस्थान में राजस्थानी सत्तू तीज के अवसर पर बनाई जाने वाली एक विशेष मिठाई है, जिसे सिके हुए बेसन, चीनी, घी और बादाम के मिश्रण से बनाया जाता है.

खस्ता पूरी और आलू की सब्जी
इस व्रत में मीठे के साथ-साथ कुछ नमकीन भी बनाया जा सकता हैं. आलू टमाटर की सब्जी के साथ खस्ता भी बना सकते हैं. यह काफी स्वादिष्ट लगता है.

ये भी पढ़ें :-

Hariyali Teej 2022 LokGeet: हरियाली तीज में क्यों गाए जाते हैं लोकगीत? जानिए कौन से लोकगीत इस दिन को बनाते हैं खास

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर हरे रंग की शुभता होती है निराली, मिलता है अखंड सौभाग्य और सुंदर सेहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
कन्या राशि का छमाही राशिफल 2026: जुलाई से दिसंबर तक करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का संपूर्ण राशिफल
कन्या राशि वालों, मेहनत का मिलेगा बड़ा इनाम! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
100 साल बाद महासंयोग! 15 जुलाई को गुप्त नवरात्रि के पहले ही दिन 'गुरु पुष्य अमृत सिद्धि योग', इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Guru Pushya Yog 2026: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन बना महासंयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget