एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज व्रत का जानें शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और महत्व

Teej Festival 2021: 11 अगस्त 2021 को पंचांग (Panchang) के अनुसार हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन का जानते हैं शुभ मुहूर्त.

Teej Festival 2021: पंचांग के अनुसार 11 अगस्त 2021, बुधवार को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. श्रावण शुक्ल की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है. हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के सबसे प्रिय पर्वों में से एक है. इस दिन व्रत रखकर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. हरियाली तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं.

हरियाली तीज का महत्व
हरियाली तीज पर व्रत रखने का विधान है. इस व्रत को निर्जला व्रत भी कहते हैं. हरियाली तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. ये व्रत दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाता है. इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. सावन के महीने का ये विशेष पर्व है, जो सुहागिन स्त्रियों को समर्पित है.

हरियाली तीज व्रत का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज का व्रत विधि पूर्वक करना चाहिए, तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है. इस व्रत की पूजा में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए. पंचांग के मुताबिक हरियाली तीज का पर्व 11 अगस्त 2021, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. लेकिन तृतीया की तिथि 10 अगस्त, मंगलवार की शाम 06 बजकर 11 मिनट से ही आरंभ हो जाएगी. तृतीया तिथि 11 अगस्त 2021, बुधवार को शाम 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी.

पूजा विधि
हरियाली तीज का पर्व 11 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन प्रात: काल उठकर स्नान करें. स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन मायके से आए हुए वस्त्र धारण करने की परंपरा है. इसकेबाद व्रत का संकल्प लें. हरियाली तीज पर सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व है. इस दिन घर की साफ-सफाई कर अच्छे से सजाना चाहिए. पूजा शुरू करने से पहले एक चौकी पर मिट्टी में गंगा जल मिलाकर शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती की प्रतिमा बनाएं. इसके बाद एक थाली में सुहाग की सामग्री जिसमें बिंदी, सिंदूर, चूड़ी, मेहंदी, नेल पॉलिश, अक्षत, धूप, दीप, गंधक आदि सजाकर अर्पित करें. भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए. भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें.

यह भी पढ़ें:
Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण पर इन राशियों को धन और सेहत का रखना होगा ध्यान, जानें राशिफल

Sawan 2021: सावन के महीने में सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझ लें, भगवान भोलेनाथ की बरसने वाली है कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
Warkari Palkhi 2026: भक्ति और मानवता का अनूठा संगम, स्मृति ईरानी ने साझा की पुणे की पावन वारकरी पालकी यात्रा की विहंगम झलक
आखिर क्यों लाखों लोग बिना बुलाए खिंचे चले आते हैं पंढरपुर? स्मृति ईरानी का ये वायरल वीडियो बयां कर रहा है 'विठ्ठल' भक्ति की असली ताकत
Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget