एक्सप्लोरर

Guruvar Vrat Niyam: पहली बार रखने जा रहे हैं गुरुवार व्रत, जो जान लें ये 5 अहम नियम, भूल से भी हो न जाए चूक

Thursday Fast Rules: हिंदू धर्म में सप्ताह का हरदिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. जिस तरह सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, मंगलवार हनुमान जी को और बुधवार गणेश जी की पूजा का विधान है.

Thursday Fast Rules: हिंदू धर्म में सप्ताह का हरदिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. जिस तरह सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, मंगलवार हनुमान जी को और बुधवार गणेश जी की पूजा का विधान है. उसी तरह गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत रखने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. श्री हरि की कृपा से उनकी भक्तों के संकट दूर होते हैं. कहते हैं कि सच्चे दिल से भगवान की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और साथ-साथ दुख विपत्ति को हमेशा के लिए दूर कर देते हैं. अगर आप पहली बार भगवान विष्णु के व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि व्रत के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. 

ग्रंथों में उल्लेख है कि अगर व्रत के दिन नियमों का पालन न किया जाए, तो भगवान विष्णु नाराज भी हो जाते हैं. ऐसे में इन चीजों का हमेशा ध्यान रखें. वैसे बता दें कि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है. इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें. तो आइए जानें भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. 

गुरुवार के दिन व्रत के समय रखें इन बातों का ध्यान (Bhagwan Vishnu Vrat Niyam)

इस दिन शुरू करें व्रत

अगर आप पहली बार गुरुवार का व्रत रखने जा रहे हैं तो पौष माह से गुरुवार व्रत की शुरुआत करें. अगर गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस दिन व्रत शुरू करना काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं,  किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से व्रत की शुरुआत कर सकते हैं. इसे 16 गुरुवार तक रखना होता है.

केले का सेवन है वर्जित

अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं तो उस दिन केले का सेवन भूलकर भी न करें. हिंदू धर्म के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है. इसलिए गुरुवार के दिन  केले के पेड़ पर जल अर्पित करें. 

पीली चीजों का दान करे

मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने के बाद गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल और केला भगवान को अर्पित करने के बाद गरीबों में दान दे दें. कहते हैं इससे भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है. और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

चावल या खिचड़ी भूलकर न खाएं

अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत कर रहे हैं, तो उस दिन पीला भोजन ही ग्रहण करें. कहते हैं इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. इस दिन भूलकर भी काली दाल की खिचड़ी और चावल का सेवन न करें. मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से धन हानि होती है. पूजा के दौरान भगवान विष्णु को चावल की जगह तिल अर्पित करें. 

गाय को रोटी खिलाएं

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गाय में कई करोड़ देवी-देवताओं का वास होता. शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं. 

बाल और नाखून को बिल्कुल ना काटें

मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून और बाल काटने से कुंडली में मौजूद गुरू कमजोर होता है. वहीं, इससे धन हानि भी होती है. शास्त्रों में कहा गया है कि महिलाओं को इस दिन बाल और कपड़े धोने की भी मनाही होती है. कहते हैं कि ऐसा करने से मान की हानि होती है. 

Bhagwan Vishnu Upasna: भगवान विष्णु को क्यों कहते हैं श्री हरि? जानें गुरुवार के दिन ही क्यों की जाती है विष्णु जी की पूजा

Thursday Vishnu Puja Tips: गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये महाउपाय, धन की नहीं होती कमी
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
जगन्नाथ रथ यात्रा पर गुरुवार और सिद्ध योग, क्या है संकेत और महत्व
Warkari Palkhi 2026: भक्ति और मानवता का अनूठा संगम, स्मृति ईरानी ने साझा की पुणे की पावन वारकरी पालकी यात्रा की विहंगम झलक
आखिर क्यों लाखों लोग बिना बुलाए खिंचे चले आते हैं पंढरपुर? स्मृति ईरानी का ये वायरल वीडियो बयां कर रहा है 'विठ्ठल' भक्ति की असली ताकत
Jagannath Rath Yatra Wishes: जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget