एक्सप्लोरर

Govardhan Puja 2021: कल होगी गोवर्धन पर्वत की पूजा, इस दिन 56 भोग लगाने की है परंपरा, जानें कारण

Govardhan Puja 2021: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन या अन्नकूट पूजा का विधान है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है.

Govardhan Puja 2021: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन (Govardhan 2021) या अन्नकूट पूजा का विधान है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) की जाती है. इस बार 5 नवंबर के दिन ये त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन घर के पालतू पशु गाय, बछड़ा, आदि की पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग (Bhagwan Shri Krishna 56 Bhog) लगाया जाता है. इस प्रक्रिया को अन्नकूट कहा जाता है. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा कि तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा और 56 भोग के बारे में. 

गोवर्धन पूजा मुहूर्त (Govardhan Puja Muhurat 2021)

बता दें कि भगवान गोवर्धन की पूजा सुबह के समय की जाती है. इस दिन सबसे पहले गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बना कर नमन करते हुए अन्न, खील, लावा, मिष्ठान आदि का भोग लगाएं. हिंदू पंचांग के अनुसार 05 नवंबर 2021, शुक्रवार प्रतिपदा तिथि को सुबह 02 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और रात्रि में 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja Shubh Muhurat 2021)

पूजा मुहूर्त - प्रात: 06:36 बजे से प्रात: 08:47 बजे तक
अवधि - 02 घंटे 11 मिनट
शाम का मुहूर्त - दोपहर 03:22 बजे से शाम 05:33 बजे तक
अवधि - 02 घंटे 11 मिनट

पौराणिक कथा  (Govardhan Katha 2021)

धार्मिक कथा के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था. उस पर्वत के नीचे खड़े होने से सभी गोकुलवासियों की जान बच गई थी. इस दिन गिरिराज को 56 भोग लगाते हैं, जिसका उनकी पूजा में बेहद महत्व है.

छप्पन भोग (Chappan Bhog)

1. भक्त (भात), 2. सूप (दाल), 3. प्रलेह (चटनी), 4. सदिका (कढ़ी), 5. दधिशाकजा (दही शाक की कढ़ी), 6. सिखरिणी (सिखरन), 7. अवलेह (शरबत), 8. बालका (बाटी), 9. इक्षु खेरिणी (मुरब्बा), 10. त्रिकोण (शर्करा युक्त), 11. बटक (बड़ा), 12. मधु शीर्षक (मठरी), 13. फेणिका (फेनी), 14. परिष्टश्च (पूरी), 15. शतपत्र (खजला), 16. सधिद्रक (घेवर), 17. चक्राम (मालपुआ), 18. चिल्डिका (चोला), 19. सुधाकुंडलिका (जलेबी), 20. धृतपूर (मेसू), 21. वायुपूर (रसगुल्ला), 22. चन्द्रकला (पगी हुई), 23. दधि (महारायता), 24. स्थूली (थूली), 25. कर्पूरनाड़ी (लौंगपूरी), 26. खंड मंडल (खुरमा), 27. गोधूम (दलिया), 28. परिखा, 29. सुफलाढय़ा (सौंफ युक्त), 30. दधिरूप (बिलसारू), 31. मोदक (लड्डू), 32. शाक (साग), 33. सौधान (अधानौ अचार), 34. मंडका (मोठ), 35. पायस (खीर), 36. दधि (दही), 37. गोघृत (गाय का घी), 38. हैयंगपीनम (मक्खन), 39. मंडूरी (मलाई), 40. कूपिका (रबड़ी), 41. पर्पट (पापड़), 42. शक्तिका (सीरा), 43. लसिका (लस्सी), 44. सुवत, 45. संघाय (मोहन), 46. सुफला (सुपारी), 47. सिता (इलायची), 48. फल, 49. तांबूल, 50. मोहन भोग, 51. लवण, 52. कषाय, 53. मधुर, 54. तिक्त, 55. कटु, 56. अम्ल.

Govardhan Puja 2021: दिवाली के अगले दिन होती है गोवर्धन और अन्नकूट पूजा, जानें पूजन तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना होगा लाभदायी, जानें भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: रमजान का आखिरी रोजा 20 मार्च, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: रमजान का आखिरी रोजा 20 मार्च, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Navratri 2 Day Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से पाएं तप, ज्ञान और मनोवांछित फल! जानें विधि, मंत्र और आरती
Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Highlights: भारत में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को ईद की डेट कंफर्म
Eid-ul-Fitr 2026 Moon Highlights: भारत में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को ईद की डेट कंफर्म

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget