एक्सप्लोरर

गणेश चतुर्थी: देश भर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. इस मौके पर बप्पा के दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है.

नई दिल्लीः गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने इस पर्व को लेकर देशवासियों को बधाई दी है. अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कामना की है कि सभी लोगों को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं.

बप्पा के दर्शन के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुबह से ही भक्तो का तांता लगा हुआ है. सिद्धिविनायक मंदिर को 100 तरह के फूलों से सजाया गया है. लोगों में जश्न का माहौल है. लोग अपने-अपने घरों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

गणेश चतुर्थी: देश भर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज, राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई

बधाई संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ''गणपति बप्पा मौर्या! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो.''

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपने बधाई संदेश में कहा, ''विनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों के जीवन में शुभता, समृद्धि,स्वास्थ्य और संतोष की कामना करता हूं. लोकमान्य तिलक ने इस पर्व को राष्ट्रीयता और सामाजिक एकता के सांस्कृतिक पर्व के रूप में स्थापित किया था. मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा, ''सभी देशवासियों को पावन पर्व गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं. गणपति बाप्पा मोरया! Wishing everyone a blessed Ganesh Chaturthi.''

गणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी. अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, ''गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं. भगवान गणेश सभी का मंगल करें और सबों के घरों में सुख शांति लाए यही श्री चरणों में प्रार्थना है.''

इस मौके पर बप्पा के दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है. लोग अपने हाथों में फूल-मालाएं और आरती की थाल लेकर मंदिर की ओर दर्शन के लिए जा रहे हैं. इस मौके पर मुंबई की छटा देखते बन रही है.

अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे रहा GST संग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 30 July 2026: आज से सावन शुरू, शिव पूजा का मुहूर्त, योग,और पूरा पंचांग देखें
आज से सावन शुरू, शिव पूजा का मुहूर्त, योग,और पूरा पंचांग देखें
अगस्त में 15 दिन के अंदर लगेंगे 2 ग्रहण! क्या आपकी राशि और घर पर भी पड़ेगा असर?
अगस्त में 15 दिन के अंदर लगेंगे 2 ग्रहण! क्या आपकी राशि और घर पर भी पड़ेगा असर?
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget