एक्सप्लोरर

Eid Miladun Nabi 2020: ईद ए मिलादुन्नबी आज, कोरोना काल में ऐसे मनाया जा रहा पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

ईद ए मिलादुन्नबी आज देश और दुनिया में मनाया जा रहा है. इस साल कोरोना वायरस के चलते जुलूस नहीं निकालकर लोग घरों और मस्जिदों में पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षा दे रहे हैं और खुशिया मना रहे हैं.

कोरोना वायरस महामारी के बीच ईद ए मिलदुन्नबी बड़े ही एहतियात से देश और दुनिया में मनाया जा रहा है. हालांकि इस साल हर साल की तरह रौनक तो नहीं है लेकिन फिर भी लोग अपने स्तर पर इस त्योहार को मना रहे हैं. इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की अपनी अहमियत है. इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं मिठाइयां बांटते हैं और जुलूस निकालते हैं.

धूमधाम से मनाया जाता है ईद-मिलादुन्नबी का जश्न भारत और एशिया महादेश के कई इलाकों में पैगंबर के जन्म दिवस पर खास इंतजाम किया जाता है. मुसलमान जलसा-जुलूस का आयोजन करते हैं और घरों को सजाते हैं. कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है. गरीबों को दान-पुण्य भी दिए जाते हैं. जम्मू-कश्मीर में हजरत बल दरगाह पर सुबह की नमाज के बाद पैगम्बर के मोहम्मद के अवशेषों को दिखाया जाता है. हैदराबाद में भव्य धार्मिक मीटिंग, रैली और पैरेड भी किया जाता है. हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से कार्यक्रम को धूमधाम से करने की इजाजत नहीं है, लेकिन घरों और मस्जिदों में पैगम्बर को याद किया जा रहा है.

इसलिए मनाते हैं ईद ए मिलादुन्नबी ईद मिलादुन्नबी इस्लाम के इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है. पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म इस तीसरे महीने के 12वें दिन हुआ था. इस दिन को मनाने की शुरुआत मिस्र से 11वीं सदी में हुई थी. फातिमिद वंश के सुल्तानों ने इस ईद को मनाना शुरू किया. पैगम्बर के इस दुनिया से जाने के चार सदियों बाद इसे त्योहार की तरह मनाया जाने लगा. इस मौके पर लोग रात भर जागते हैं और मस्जिदों में पैगम्बर द्वारा दी गई कुरआन और दीन की तालीम का जिक्र किया जाता है. इस दिन मस्जिदों में तकरीर कर पैगम्बर के बताए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलने की सलाह दी जाती है.

मिलादुन्नबी के साथ इसलिए कहते हैं बारावफात ईद मीलादुन्नबी के साथ-साथ इस दिन को बारावफात भी कहा जाता है. क्योंकि इस दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के साथ वफात (मौत) भी हुई थी. दुनिया को अलविदा कहने से पहले पैगम्बर मोहम्मद बारह दिन तक बीमार रहे थे. 12वें दिन उन्होंने इस दुनिया को जाहिरी तौर पर अलविदा कह दिया था और इत्तेफाक से उनका जन्म भी आज ही के दिन हुआ था. इसलिए इस दिन को बारावफात के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन इस दिन मुसलमान ग़म मनाने की बजाए आज के दिन जश्न मनाते हैं.

ये भी पढ़ें

Eid Miladun Nabi 2020: क्यों मनाई जाती है ईद ए मिलादुन्नबी, जानिए क्यों इसे कहते हैं बारावफात ईद-मिलादुन्नबी 2020: जानिए जश्न मनाए जाने की तारीख, इतिहास और महत्व के बारे में
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget