एक्सप्लोरर

Eid 2021 Date: कल है ईद-उल-फितर, यहां जानें चांद देखने का महत्व

Eid-Ul-Fitr 2021 Date in India: ईद-उल-फितर मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्यौहार है. ईद का त्यौहार रमजान के पाक महीने के खत्म होने के बाद जब चांद दिखाई देता है तो उसके अगले दिन मनाया जाता है. ईद-उल-फितर का त्यौहार 14 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा. आइये जानें चांद देखने का महत्त्व?

Eid-Ul-Fitr 2021 Date Time: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. जिस दिन रमजान का पाक महीना खत्म होता है उसके अगले दिन अर्थात रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है. इसे मीठी ईद भी कहते हैं. इस्लामिक परम्पराओं के मुताबिक़ ईद-उल-फितर की शुरुआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी. इस जंग में पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में मुसलमानों की जीत हुई थी. इसी जीत की ख़ुशी को जाहिर करने के लिए ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है.  

ईद-उल-फितर की निश्चित तिथि

इस्लामिक परम्पराओं के मुताबिक, ईद-उल-फितर का त्यौहार रमजान के बाद 10 वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है. रमजान का पाक  महीना खत्म होने के बाद जब चांद दिखाई देता है तो उसके अगले दिन ही ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है. अर्थात ईद उल फितर का पर्व मनाने के निश्चित तिथि का निर्धारण चाँद देखने के बाद ही किया जाता है.

ईद-उल-फितर के दिन मस्जिदों को खूब सजाया जाता है. लोग नये कपडे पहनकर मस्जिदों में एकत्रित होकर नमाज अदा करते हैं. उसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं.  घरों में मीठे-मीठे पकवान बनते हैं. इस दिन सभी मुस्लिम परिवारों में मीठे पकवान के साथ –साथ मीठी सेवई अवश्य बनाई जाती है.

चाँद निकलने का महत्त्व

इस्लामिक कैलेंडर चाँद पर आधारित होता है. मुस्लिम धर्म में चाँद दिखाई देने पर ही ईद या प्रमुख त्यौहार मनाया जाता है. रमजान के पाक महीने का प्रारंभ चाँद दिखाई देने से आरंभ होता है और इसका समापन भी चाँद दिखाई देने के साथ ही होता है. इसीलिए रमजान का पाक माह शुरू होने के 29 या 30 दिन के बाद पुनः चाँद दिखाई देता है. उसके अगले दिन ईद मनाई जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
ओडिशा का अनोखा देवी मंदिर: साल में केवल 11 दिन खुलते हैं कपाट, बाकी दिनों में दरवाजे बंद रहने की वजह जान रह जाएंगे हैरान!
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को निमंत्रण देने के बाद क्यों जगाते हैं? बंगाल की पूजा में इन रस्मों का क्या मतलब है
Durga Puja 2026: मां दुर्गा को पहले निमंत्रण, फिर जगाने की रस्म… बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन में क्या फर्क?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
नवरात्रि पर न्यूयॉर्क के मेयर ने लिया सिंदूर खेला और गोलू का नाम… क्या हैं ये परंपराएं?
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget