एक्सप्लोरर

Dussehra 2021: किस्मत के रास्ते खोल देंगे दशहरा के दिन किए गए ये उपाय, धन की नहीं होगी कमी

Dussehra 2021: पौराणिक कथा में दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी. वहीं माना जाता है कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करके दशहरे के दिन की जीत हासिल की थी.

Dussehra 2021: पौराणिक कथा के अनुसार दशहरा (Dussehra) के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी. वहीं, माना जाता है कि मां दुर्गा (Maa Durga) ने महिषासुर (Mahishasur) का वध करके दशहरे के दिन की जीत हासिल की थी. इसलिए विजयदशमी पर्व (Vijaydashmi Festival) को शक्ति, स्वास्थ्य और शौर्य का पर्व भी कहा जाता है. हिंदूओं के से प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा इस साल 15 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा. इस दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने की भी परंपरा है. इस दिन अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती. साथ ही, आपकी तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं. 

दशहरा के दिन करें ये उपाय (Dussehra Upaye)

- कहते हैं कि विजय दशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की साफ-सफाई करके उनका निरीक्षण करना चाहिए. इतना ही नहीं, इस दिन इन अस्त्र-शस्त्रों का पूजन भी करें.

- ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई मुकदमा चल रहा है, तो उस केस की फाइल दशहरा के दिन घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा के नीचे रख दें. ऐसा करने से विजय अवश्य प्राप्त होगी.

-इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि इस दिन सूरजमुखी की जड़ का विधि पूर्वक पूजन  करना लाभदायक होता है.  जड़ का पूजन करने के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखें. ऐसा करने से आपके यहां कभी भी धन की कमी नहीं होगी. 

- मान्यता है कि इस दिन किसी कुशल योद्धा से युद्ध कौशल की शिक्षा ग्रहण करना भी शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं,  अस्त्र-शस्त्र के संचालन का प्रशिक्षण भी ले सकते हैं. 

- ग्रंथों में उल्लेख है कि इस दिन भगवान श्रीराम के 108 नामों का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर कठिनाई दूर हो जाती है. साथ ही, साहस और शौर्य में वृद्धि होती है.

- कहा जाता है कि दशहरा के दिन कन्याओं को दान करना चाहिए. इस दिन किए गए दान पुण्य कार्य से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. इतना ही नहीं, धन में बढ़ोत्तरी होती है और जीवन में सफलता मिलती है.   

- नौकरी में उन्नति पाने के लिए विजय दशमी के दिन एक सफेद कच्चे सूत को केसर से रंगें. साथ ही, ओम नमो नारायण मंत्र का 108 बार जाप करके अपने पास रख लें. 

- इस दिन पूजा के दौरान बादाम को लाल कपड़े में लपेट कर रखें. पूजा के बाद नियमित रूप से बादाम भिगो कर घिसकर गाय के देशी घी में मिलाकर खाएं. इससे बुद्धि तेज होती है और याददाश बढ़ती है. 

- दशहरा के दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना शुरू करने से बुद्धि शुद्ध और निर्मल होती है. जिससे आप अपनी शक्ति सामर्थ्य का किसी कमजोर और निर्बल व्यक्ति पर प्रयोग न करें. 

- विजय दशमी के दिन घर के नकारात्मक दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए ये उपाय कारगार है. इस के लिए दक्षिण दिशा में मुंह करके हनुमानजी के सामने तिल के तेल का दिया जलाएं और उच्च स्वर में सुदंरकांड का पाठ करें. 

Dussehra 2021: दशहरा पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, ऐसे करें Dussehra पूजा, मिलेगा कई प्रकार का लाभ

Happy Dussehra 2021 Wishes: इस विजयदशमी प्रियजनों को भेजें ये शुभ संदेश, देखें Message और Whats App Messages

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से डिजिटल मार्केटिंग में बंपर सेल्स, नौकरी में प्रमोशन के मजबूत चांसेस
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
आज का कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से बिजनेस विस्तार
Shardiya Navratri 2026: कब खुलेगा मां का पट? जानें महाष्टमी, महानवमी हवन और पारण का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 माँ का पट खोलने का मुहूर्त तथा महाष्टमी तथा नवमी का हवन एवं नवरात्रि का पारण हवन कब करे
Aaj Ka Panchang 14 October 2026: मां कूष्मांडा की पूजा आज, शुभ योग के बीच भद्रा भी, जानें पूजा और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 14 October 2026: मां कूष्मांडा की पूजा आज, दो शुभ योग के बीच भद्रा भी; जानें कब करें शुभ काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget