एक्सप्लोरर

Disha Shool: सोमवार के दिन इस दिशा में होता है दिशाशूल, यात्रा करने से बचें हो सकती है अनहोनी

Disha Shool: ज्योतिष में दिशाशूल को महत्वपूर्ण माना गया है. इसके जरिए चारों दिशा के शुभ-अशुभ प्रभावों को जाना जाता है, जिससे कि यात्रा सफल हो सके. जानते हैं सोमवार के दिन किस दिशा में होता है दिशाशूल.

Disha Shool Monday Direction and Upay: हिंदू धर्म में यात्रा से कुछ नियम और महत्व जुड़े होते हैं. आपने देखा होगा कि किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकलते समय बड़े बुजुर्ग कई तरह के नियम बताते हैं. जैसे कि छींक आना, टोकना आदि. वहीं जब आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से बाहर जाते हैं तो दही-चीनी खाने की परंपरा है. तो वहीं कुछ लोग पूजा-पाठ या दान-दक्षिणा आदि करने के बाद यात्रा करते हैं. व्यक्ति को किसी न किसी उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है. लेकिन यात्रा सुखद और सफल हो यह बेहद जरूरी है. यात्रा के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में दिशाशूल के बारे में बताया गया है.

क्या होता है दिशाशूल

दिशाशूल में चारों दिशाओं के शुभ-अशुभ प्रभाव के बारे में बताया गया है. अलग-अलग दिनों में दिशाशूल की दिशा भी अलग होगी है. दिशाशूल वाले दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है. यही कारण है कि कई बार गलत दिशा में यात्रा करने से यात्रा के दौरान अनहोनी हो जाती है या जिस कार्य के लिए आप यात्रा करते हैं, वह सफल नहीं होता. लेकिन ज्योतिष में दिशाशूल के साथ ही इसके उपाय के बारे में भी बताया गया है.

सोमवार के दिन किस दिशा में होता है दिशाशूल

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन पूर्व दिशा में दिशाशूल लगता है. इसके अलावा शनिवार के दिन भी इसी दिशा में दिशाशूल होता है. सोमवार और शनिवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बाधा और कष्ट उत्पन्न हो सकता है. इसलिए इस दिशा में इस दिन यात्रा करने से बचना चाहिए. वहीं सोमवार के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना उत्तम माना गया है.

दिशाशूल दोष को दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिशाशूल को देखते हुए सोमवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा को अशुभ माना गया है. लेकिन यदि इस दिशा में सोमवार के दिन यात्रा करना जरूरी हो तो, इसके लिए उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से दिशाशूल का दोष दूर हो जाता है और यात्रा में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होती है.

  • सोमवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा के लिए घर से दर्पण देखकर निकलना चाहिए.
  • सोमवार के दिन पूर्व दिशा में यात्रा जरूरी हो तो घर से दूध पीकर निकलें.
  • यात्रा के लिए निकलने से पहले भगवान शिवजी के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लें और सफल यात्रा की कामना करें.

ये भी पढ़ें: Ramayan Katha: लंका से हनुमान जी के साथ क्यों नहीं गईं थी देवी सीता, पढ़िए तीन वजह

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ रथ यात्रा कल, बन रहे महासंयोग, देखें यात्रा से जुड़ी अपडेट्स
Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: जगन्नाथ रथ यात्रा कल, बन रहे महासंयोग, देखें यात्रा से जुड़ी अपडेट्स
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जरूर बजाएं घंटी, वरना अधूरी मानी जाती है पूजा
Jagannath Rath Yatra 2026: 'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?
'द्वितीया' तिथि पर ही क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, क्या है रहस्य ?

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget