एक्सप्लोरर

Dhanteras 2019: देशभर में आज मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस का पर्व आज मनाया जाएगा. इस दिन सभी लोग कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं. मान्यता है कि इस दिन कोई भी सामान खरीदने से धन में 13 गुना की वृद्धि होती है.

नई दिल्ली: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले इस पर्व का हिन्दू परंपरा में खास महत्व है. इस दिन विशेष तौर पर धन की देवी माता लक्ष्मी, कुबेर और यमराज के पूजन का विधान है. इस दिन अमीर-गरीब सभी कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं. मान्यता है कि इस दिन कुछ खरीदने से माता लक्ष्मी की पूरे साल कृपा बनी रहती है. धनतेरस के दिन से ही दिवाली की भी शुरुआत हो जाती है.

आगे हम आपको आज के दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि बताएं इससे पहले यह जान लीजिए कि धनतेरस का पर्व क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे की क्या मान्यताएं हैं. दरअसल, मान्यता है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे. मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से धनों में 13 गुना वृद्धि होती है. कथाओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में एक अमृत कलश था. यह भी एक कारण है कि लोग इस दिन बर्तन खरीदने को प्राथमिकता देते हैं.

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक

प्रदोष काल-5 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक

वृषभ काल-6 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 47 मिनट तक

धनतेरस की पूजा का आसान तरीका

धनतेरस की शाम को तिल के तेल से आटे या पीतल का दीप जलाएं. शाम की पूजा में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें और इसके बाद गणेशजी की पूजा करें. लक्ष्मीजी की पूजा करने के बाद भगवान धन्वंतरि और यमराज जी की पूजा करें. पूजा के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके यमराज को जल दें. पूजा के बाद अनाज का दान करें. आपको बता दें कि धनतेरस के दिन गणेशजी की स्थापना करने विशेष लाभ होता है.

इन उपायों से बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस पर साफ-सफाई का खासा महत्व है. मान्यता है कि जहां स्वच्छता है वहीं माता लक्ष्मी रहती हैं. उपायों के तौर पर पूजा घर में सुगंध फैलाने के लिए इत्र का इस्तेमाल करें. धनतेरस के सूर्योदय से लेकर भाई दूज की रात तक रोजाना 11 मालाएं ‘ओम लक्ष्मये नम:’ का जाप करें. जाप की माला कमलगट्टे की होनी चाहिए. जप करते समय किसी प्रकार का कोई और कार्य ना करें. अष्टमी के दिन घर पर 8 साल से कम की कन्या को भोजन कराएं और कन्या को उपहार दें.

यह भी पढ़ें-

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, ये सामान लेने से बचें

Chhat 2019: अनुराधा पौडवाल का छठ गीत वायरल, अब तक देख चुके करोड़ों लोग

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar Rudrabhishek: सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें शिवलिंग रुद्राभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र
सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें शिवलिंग रुद्राभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र
Sawan Photography Tips: शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
Sawan 2026 Shiv Bhajan: इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
Sawan 2026: काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद
काशी में सावन की धूम, VIP दर्शन पूरी तरह बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget