एक्सप्लोरर

Devshayani Ekadashi 2025 Paran: देवशयनी एकादशी का व्रत पारण आज या कल कब होगा ? मुहूर्त, विधि देखें

Devshayani Ekadashi 2025 Paran: देवशयनी एकादशी से विष्णु जी का शयनकाल शुरू होता है. इस व्रत का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं तो व्रत पारण पूरे विधि विधान से करना चाहिए.

Devshayani Ekadashi 2025 Paran: आज से देवशयनी एकादशी है. इस दिन से देवताओं की रात्रि शुरू हो जाती है यानी देवी-देवताओं का शयनकाल आरंभ होता है, 4 महीने तक विष्णु जी भी पाताल में योग निद्रा में निवास करते हैं. इन चार महीनों को चातुर्मास का नाम दिया गया है, श्रीहरि की पूजा के लिए देवशयनी एकादशी और चातुर्मास की अवधि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

मान्यता है इसके प्रभाव से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है, वह जीवन के समस्त सुख का आनंद ले पाता है. इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत पारण कब होगा, मुहूर्त और विधि यहां जान लें.

देवशयनी एकादशी 2025 व्रत पारण

देवशयनी एकादशी 5 जुलाई को शाम 6.58 से शुरू हो चुकी है इसका समापन 6 जुलाई 2025 को रात 9.14 मिनट पर होगा. एकादशी तिथि भले ही आज खत्म हो रही है, द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी लेकिन इसका व्रत पारण सूर्योदय के बाद ही किया जाता है

7 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत पारण किया जाएगा. इस दिन सुबह 5.29 से सुबह 8.16 के बीच व्रत पारण कर सकते हैं.

कैसे करें देवशयनी एकादशी व्रत पारण ?

देवशयनी एकादशी के व्रत का खास महत्‍व शास्‍त्रों में बताया गया है और यह साल की सभी प्रमुख एकादशियों में से एक मानी जाती है, इसलिए इसका व्रत पारण पूरे विधि विधान और नियमों का ध्यानरखकर करना चाहिए तभी कठिन व्रत का फल पूर्ण रूप से प्राप्त होता है.

  • देवशयनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि पर व्रती को सबसे पहले प्रातः स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए.
  • पूजा में पीले पुष्प, चंदन, तुलसी पत्र, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • ॐ नारायणाय नमः या ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें.
  •  पूजन के बाद मंदिर में पुजारी या किसी ब्राह्मण को अन्न, पीले वस्त्र, दक्षिणा या फल आदि दान करना चाहिए. फिर जल के साथ तुलसी ग्रहण करें.
  • ध्यान रखें कि इस दिन भोजन द्वादशी तिथि में, सूर्योदय के बाद और मध्याह्न 12 बजे से पहले करना चाहिए, नहीं तो दोष लगता है.
  • पारण में तला-भुन, तामसिक भोजन न करें.

Chaturmas 2025 Date: चातुर्मास शुरू, कब तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना सबसे शुभ माना गया है? एक छोटी-सी भूल पड़ सकती है भारी
Rashifal 15 July 2026: गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि इन 5 राशियों लकी, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा
Shiv Mandir: देश का ऐसा शिव मंदिर, जहां बिना जल चढ़ाए पूरी होती है मनोकामना, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget