एक्सप्लोरर

Dadi-Nani Ki Baatein: बिना नहाए रसोई में नहीं जाना, ऐसा क्यों कहती है दादी-नानी

Dadi-Nani Ki Baatein: शास्त्रों के अनुसार विवाहित स्त्री को स्नान के बाद ही अपने दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए. दादी-नानी भी कहती है कि बिना स्नान रसोई में नहीं जाना चाहिए. जानें इसका क्या कारण है.

Dadi-Nani Ki Baatein: शास्त्रों में दैनिक जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जिसका पालन करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों में बताई गई बातों का कनेक्शन व्यवहारिक जीवन से जुड़ा होता है. खासकर भोजन और स्नान को लेकर शास्त्रों में बताए नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

दादी-नानी हमेशा कहती है कि सुबह बिना नहाए किचन (Kitchen) में प्रवेश नहीं करना चाहिए. लेकिन बदलते लाइफस्टाइल (Lifestyle) और दिनचर्या की वजह से लोग शास्त्रों में बताए नियमों का पालन नहीं करते, जिसका प्रभाव उनके घर-परिवार और जीवन पर पड़ता है.

आपको दादी-नानी की ये बातें अटपटी या मिथक लग सकती है. लेकिन शास्त्रों में इसका कारण भी बताया गया है. अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो भविष्य में होनी वाली अनहोनी या अशुभ घटना से बच सकते हैं. दादी-नानी की इन बातों में परिवार की भलाई छिपी होती है. आइए जानते हैं आखिर क्यों क्यों दादी-नानी कहती है कि बिना स्नान किए रसोई में प्रवेश नहीं करना चाहिए.

क्यों स्नान के बाद ही करें रसोई में प्रवेश

  • हिंदू धर्म में स्नान को शुद्धिकरण के रूप में देखा जाता है. मान्यता है कि स्नान के बाद शरीर शुद्ध हो जाता है. भोजन पकाने के लिए भी तन और मन का शुद्ध होना जरूरी होता है.
  • स्नान के बाद रसोई में प्रवेश करने से शारीरिक और आध्यात्मिक स्थिति स्वच्छ होती है, जिससे भोजन पकाने वाले के शरीर से सकारात्मक ऊर्जा निलकती है. इस स्थिति में पकाया गया भोजन जो ग्रहण करता है उसे भी कई लाभ होते हैं.
  • इसके अलावा स्नान के बाद ही रसोई में प्रवेश करने का एक कारण यह भी है कि हिंदू धर्म में रसोई को मंदिर की तरह पवित्र स्थल माना जाता है. कई घरों में भोजन तैयार होने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाया जाता है, उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं. इसलिए भी स्नान के बाद रसोई में जाने और भोजन पकाने की सलाह दी जाती है.

क्या कहता है विज्ञान

बड़े बुजुर्गों और शास्त्रों में बताई गई बातों का संबंध विज्ञान से भी होता है. विज्ञान भी मानता है कि, स्नान के बाद रसोई में जाना स्वच्छता के लिहाज से अच्छा होता है. रातभर सोकर उठने के बाद या कहीं बाहर से आकर तुरंत रसोई में जाने से शरीर में मौजूद बैक्टीरिया या गंदगी खाने की शुद्धता को कम करते हैं. इसलिए स्नान के बाद ही रसोई में प्रवेश करने की सलाह दी जाती है. यह न सिर्फ आपके लिए बल्कि परिवार की सेहत के लिए भी अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: आटा गूंथने के बाद जरूर बनाना उंगली के निशान, ऐसा क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज अष्टमी शुरू होते ही भद्रा भी लगेगी, दोपहर में सर्वार्थ सिद्धि योग, क्या देवी की पूजा पर पड़ेगा असर?
आज अष्टमी शुरू होते ही भद्रा भी लगेगी, दोपहर में सर्वार्थ सिद्धि योग, क्या देवी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Aaj Ka Panchang 18 October 2026: सुबह 8:27 बजे लगेगी अष्टमी, फिर दुर्गाष्टमी का व्रत कल क्यों?
Aaj Ka Panchang 18 October 2026: सुबह 8:27 बजे लगेगी अष्टमी, फिर दुर्गाष्टमी का व्रत कल क्यों?
विजयादशमी 2026 कब है? 20 या 21 अक्टूबर को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें प्रदोष काल का समय
20 अक्टूबर 2026 को होगा रावण का दहन, मनाई जाएगी विजयादशमी; जानें शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget