एक्सप्लोरर

Ram Shayya: इस चट्टान पर है श्रीराम की शैय्या! क्या है भगवान राम के विश्राम चिन्ह की चमत्कारी कहानी? जानें इसके बारे में

Ram Shayya News: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट से 10 किलोमीटर की दूरी पर राम शैय्या स्थित है. जहां आज भी प्रभु श्रीराम और माता सीता के विश्राम चिन्ह साफ तौर पर देख सकते हैं.

Ram Shayya in Chitrakoot: रामायण काल में भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण ने 14 वर्षों का वनवास भोगा था. वनवास के दौरान तीनों जंगल-जंगल भटके. वनवास के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा समय चित्रकूट में ही बिताया था. चित्रकूट जहां भगवान श्रीराम ने वनवास के 14 में से 11 वर्ष बिताए थे. चित्रकूट की भूमि न केवल अध्यात्म का केंद्र रही है, बल्कि श्रीराम की सजीव उपस्थिति का प्रमाण भी देती है. इन्हीं में से एक सजीव प्रमाण राम शैय्या है. 

चित्रकूट मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर बसा है. राम शैय्या चित्रकूट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. जहां एक विशाल चट्टान है, जिसे देखने के बाद भक्त आस्था से सराबोर हो जाता है. इस चट्टान पर आज भी प्रभु श्रीराम और माता सीता के विश्राम चिन्ह साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. चट्टान पर प्रभु श्रीराम के शरीर की लंबाई को देख भक्त उस युग को अनुभव कर पाते हैं. भक्त इन पदचिन्हों को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि भगवान श्रीराम की लंबाई कितनी रही होगी. 

चट्टान पर अंकित है धनुष के चिन्ह
चट्टान पर माता सीता और प्रभु श्रीराम के बीच में उनके धनुष के भी निशान साफ साफ देखे जा सकते हैं. ये जगह स्थल खोही-भरतकूप मार्ग पर स्थित है और कामदगिरि पहाड़ से कुछ ही दूरी पर है. इस जगह को लेकर स्थानीय लोगों एवं पुजारियों में सच्ची आस्था भी है. मंदिर के पुजारी इसे श्रद्धा और धर्म का प्रत्यक्ष प्रमाण मानते हैं. उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण यहां रात को विश्राम करते थे. चट्टान पर आज भी विश्राम चिन्ह सही सलामत है. यहीं कारण है कि देशभर से श्रद्धालु इसके दर्शन करने आते हैं. 

श्रद्धालुओं में इस चट्टान को लेकर विश्वास है कि इसके दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को राम लोक की प्राप्ति होती है. चित्रकूट में स्थिति ये स्थल पुरातात्विक धरोहर होने के साथ आस्था और भक्ति का जीवित प्रमाण है. चित्रकूट की ये भूमि हर राम भक्त को अपनी ओर आकर्षित करती है. चट्टान पर राम शैय्या के प्रत्यक्ष प्रमाण देखने के बाद सभी राम भक्तों को दिव्य अनुभूति का एहसास होता है.

 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget