एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2025: रविवार को लग रहा चंद्र ग्रहण, एक दिन पहले निपटा लें तुलसी से जुड़े ये काम

Lunar Eclipse 2025: रविवार 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा. ग्रहण के दौरान भोजन-पानी में तुलसी की पत्तियां डालकर रखने की परंपरा है. लेकिन ग्रहण और रविवार के दिन तुलसी को छूना भी वर्जित होता है.

Chandra Grahan date and time in India: भाद्रपद की पूर्णिमा (Bhado Purnima 2025) तिथि को इस साल चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है. रविवार 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जोकि भारत में दृश्यमान होता है. ग्रहण का सूतक लगने ही धार्मिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है. इस दौरान तुलसी को भी स्पर्श नहीं किया जाता है.   

बता दें कि 7 सितंबर 2025 को ग्रहण रात 09:58 पर लगेगा और देर रात 01:26 पर समाप्त हो जाएगा. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:58 पर ही लग जाएगा. ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए पुराने समय से ही कुछ उपाय किए जाते हैं, जिसमें भोजन-पानी में तुलसी के पत्ते डालना भी एक है.

आज भी लोग इस परंपरा का पालन करते हैं और ग्रहण लगने के पहले भोजन-पानी में तुलसी पत्ता डाल देते हैं, जिससे कि खाद्य पदार्थ दूषित नहीं होता और ग्रहण खत्म होने के बाद इनका सेवन किया जा सकता है.

ग्रहण काल और रविवार के दिन तुलसी न करें स्पर्श

धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में तुलसी को न ही स्पर्श करना चाहिए, ना ही तुलसी का पौधारोपण करना चाहिए और ना ही तुलसी पूजन करना चाहिए. यही कारण है कि लोग खाद्य पदार्थों में डालने के लिए ग्रहण लगने से पहले ही तुलसी की पत्तियां तोड़ लेते हैं.

लेकिन इस साल चंद्र ग्रहण रविवार के दिन लगेगा. शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन भी तुलसी पूजन करने या तुलसी को स्पर्श करने की मनाही होती है. इससे धार्मिक पुण्य में कमी आती है. इसलिए ग्रहण के समय भोजन-पानी में डालने के लिए आप एक दिन पहले यानी शनिवार को ही तुलसी की पत्तियां तोड़कर इसे धोकर किसी साफ कपड़े में लपेट कर रख सकते हैं. इससे कोई दोष नहीं लगेगा.

अशनं सायं न कर्तव्यं न तुलस्या दलं हरेत्।
रविवारे च संक्रान्तौ द्वादश्यां च विशेषतः॥

पद्पुराण के इस श्लोक के अनुसार- शाम के समय, रविवार, संक्रांति और द्वादशी तिथि को तुलसीदल तोड़ना वर्जित होता है.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण का सूतक कितने बजे लगेगा, जानें स्पर्श, मध्यकाल और मोक्ष काल का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget