एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि इस वर्ष 8 दिनों की क्यों? अष्टमी और नवमी कब, नोट कर लें

चैत्र नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. 3 अप्रैल 2025 को षष्ठी की तिथि है, इस दिन मां कात्यायनी (Navratri 2025 6th Day Maa Katyayani) की पूजा की जाती है. इस बार अष्टमी और नवमी की तिथि में भेद है. ऐसा क्यों है, समझते हैं.

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ भारतीय पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो चुका है. चैत्र नवरात्रि का पर्व न केवल देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका ज्योतिषीय और आध्यात्मिक प्रभाव भी अत्यंत व्यापक है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 30 मार्च 2025 से हुआ और राम नवमी 7 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. 
 
नवरात्रि प्रतिवर्ष नौ दिनों तक मनाई जाती है, लेकिन इस वर्ष यह केवल 8 दिनों की होगी. इससे कई लोगों के मन में भ्रम उत्पन्न हो सकता है. 'श्री बुद्धि बल्लभ पंचांग' के संपादक और ज्योतिषाचार्य पवन पाठक से जानते हैं कि तिथियों में इस बार भेद क्यों है.

तिथि की गणना कैसे होती है?
सनातन धर्म में तिथियां सूर्य और चंद्रमा की गति के आधार पर तय की जाती हैं. चंद्रमा और सूर्य का भ्रमण स्थिर नहीं होता, बल्कि उनकी गति परिवर्तनशील होती है. प्रत्येक दिन सूर्योदय के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार तिथि की गणना होती है.  

इस वर्ष तृतीया तिथि का अभाव
ज्योतिषाचार्य पवन पाठक बताते हैं कि इस वर्ष 1 अप्रैल की सुबह तृतीया तिथि अस्तित्व में नहीं थी. अर्थात तीसरी नवरात्रि का लोप हो गया है और इस कारण नवरात्रि केवल 8 दिनों की होगी.  

नवरात्रि तिथियां इस प्रकार हैं:

  1. 30 मार्च – प्रतिपदा  
  2. 31 मार्च – द्वितीया  
  3. 31 मार्च – (तृतीया अनुपस्थित, इसलिए द्वितीया और तृतीया दोनों का ही पालन 31 को होगा )  
  4. 1 अप्रैल – चतुर्थी  
  5. 2 अप्रैल – पंचमी  
  6. 3 अप्रैल – षष्ठी  
  7. 4 अप्रैल – सप्तमी  
  8. 5 अप्रैल – अष्टमी  
  9. 6 अप्रैल – दुर्गा नवमी और राम नवमी

कन्या पूजन (Kanya Pujan 2025)
अष्टमी या नवमी तिथि को नौ कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराना शुभ माना गया है. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में अष्टमी की तिथि 5 अप्रैल और नवमी की तिथि 6 अप्रैल का पड़ रही है, इस दिन कन्या पूजन कर सकते हैं. इस दौरान हलवा, पूरी, चना और नारियल का प्रसाद दें और कन्याओं के पैर धोकर आशीर्वाद प्राप्त करें.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना से ग्रहों की शांति
मान्यता है कि मां की पूजा करने से कुंडली में मंगल दोष शांत होता है. दुर्गा सप्तशती के पाठ से राहु-केतु की अशुभता कम होती है और शनि  नवरात्रि में नौ दिन उपवास रखने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है. यही नहीं ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से नवग्रह दोष समाप्त होते हैं और दुर्गा सप्तशती पाठ से जीवन में शांति और सौभाग्य बढ़ता है.

प्राचीन ग्रंथों में नवरात्रि का महत्व
देवी भागवत पुराण
'शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते॥'
(अर्थ: जो भी भक्त माँ दुर्गा की शरण में आता है, वे उसे हर कष्ट से मुक्ति देती हैं।)

श्रीमद्भागवत पुराण
'या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥'
(अर्थ: माँ दुर्गा सम्पूर्ण संसार में शक्ति रूप में व्याप्त हैं, उन्हें बारंबार प्रणाम।)

महाभारत में नवरात्रि का उल्लेख
महाभारत में अर्जुन ने युद्ध से पहले मां दुर्गा की पूजा की थी. वहीं श्रीराम ने भी रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा का आह्वान किया था.

नवदुर्गा पूजन (नौ दिनों की आराधना)

  • प्रथम दिवस- शैलपुत्री पूजा
  • द्वितीय दिवस- ब्रह्मचारिणी पूजा
  • तृतीय दिवस- चंद्रघंटा पूजा
  • चतुर्थ दिवस- कूष्माण्डा पूजा
  • पंचम दिवस- स्कंदमाता पूजा
  • षष्ठम दिवस- कात्यायनी पूजा
  • सप्तम दिवस- कालरात्रि पूजा
  • अष्टम दिवस- महागौरी पूजा
  • नवम दिवस- सिद्धिदात्री पूजा

कोई भ्रम न रखें- मां दुर्गा की उपासना करें
यह पूर्णतः वैदिक गणना के अनुसार स्वाभाविक घटना है, इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहिए. अतः सभी श्रद्धालु नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां दुर्गा की आराधना करें, आत्मशक्ति का संचार करें और दिव्य ऊर्जा प्राप्त करें.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget