एक्सप्लोरर

Bhai dooj 2021: भाईदूज की कैसे हुई शुरुआत, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

Bhai dooj 2021: दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज है. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहन भाई के माथे पर टीका लगाकर लंबी उम्र मांगती है. पर्व को लेकर कई किवदंतियां हैं, आइए जानते हैं. 

Bhai dooj 2021: इस पर्व को भाऊ बीज, टिक्का, यम द्वितीय और भातृ द्वितीया भी कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भाई दूज के दिन ही यमराज बहन यमुना के घर गए थे, तब से भाई दूज या यम द्वितीया मनाई जा रही है. सूर्य पुत्र यम और यमी भाई-बहन थे. यमुना के कई बार बुलाने पर एक दिन यमराज यमुना के घर पहुंचे. जहां यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर खुशहाल जीवन की कामना की. यमराज ने बहन से वरदान मांगने को कहा, तो यमुना ने कहा कि, आप हर वर्ष मेरे घर आया करो. इस दिन जो बहन भाई का तिलक करेगी उसे तुम्हारा भय नहीं होगा. बहन की बात से प्रसन्न यमराज ने उन्हें आशीष दे दिया.

भाईदूज से जुड़ी एक और पौराणिक कथा का श्रीकृष्ण से संबंध है. इसके मुताबिक भाई दूज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे. कृष्णजी की बहन सुभद्रा ने फल, फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था. भगवान के मस्तक पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की थी.

बहनें भाई के लिए करती हैं ये उपाय

- भाई दूज के दिन भाई-बहन को एक साथ यमुना में स्नान करना शुभ माना गया है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए यम के नाम का दीपक घर के बाहर जलाती हैं. इससे अकाल मृत्यु भय दूर होता है.

- इस दिन बहनें यम की पूजा कर प्रार्थना करें कि हे यमराज, श्री मार्कण्डेय, हनुमान, राजा बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी होने का वरदान दें.

तिथि-शुभ मुहूर्त
इस साल भाईदूज 6 नवंबर को है. इस दिन दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक भाइयों को टीका लगाने का सबसे शुभ समय होगा. इस तरह तिलक के लिए 2 घंटे, 12 मिनट समय मिलेगा.

पूजा का तरीका
इस दिन भाई का तिलक करने से पहले पूजा की थाली, फल, फूल, दीपक, अक्षत, मिठाई, सुपारी आदि सजाना लें. घी का दीया जलाकर आरती करें और शुभ मुहूर्त देखकर तिलक लगाएं. इसके बाद भाई को पान, मिठाई आदि चीज खिलाएं. वहीं भाई को बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उपहार देना चाहिए. 

इन्हें पढ़ें

Diwali 2021:दिवाली पर माता लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति कर सकती है नुकसान, जानिए मूर्ति स्थापना का सही विधान

Chandra Grahan : जानिए क्यों लगता है ग्रहण, चंद्रमा-सूर्य पड़ जाते हैं मद्धिम, 19 को चंद्र ग्रहण पर क्या सावधानी बरतें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget