एक्सप्लोरर

Bhadrapada Purnima 2021: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत आज, संतान प्राप्ति के लिए सुनें भगवान सत्यनारायण की कथा

Purnima Vrat: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. आज के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा (Satyanarayan Puja) की जाती है. साथ ही, उमा-महेश्वर व्रत (Uma Maheshwar Vrat) भी रखा जाता है.

Bhadrapad Purnima Katha: सनातन धर्म (Snatan Dharma) में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. आज के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा (Satyanarayan Puja) की जाती है. साथ ही, उमा-महेश्वर व्रत (Uma Maheshwar Vrat) भी रखा जाता है. आज 20 सितंबर को भादो पूर्णिमा (Bhado Purnima) है. आज से ही पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत होती है. भादो पूर्णिमा से शुरु होकर अश्विन अमावस्या (Ashwin Amavasya) तक पितृपक्ष चलते हैं. 6 अक्टूबर को पितृपक्ष का समापन होगा. आज पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए इस दिन व्रत रखा जाता है और चंद्रमा की विशेष उपासना की जाती है. 

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा (Satyanarayan Katha) सुनने का भी विशेष महत्व है. पौराणिक कथाओं के अनुसार आज के दिन सत्यनारायण की कथा सुनने से सभी कष्टों का नाश होता है. वहीं, नारद पुराण के अनुसार आज के दिन उमा-महेश्वर का व्रत भी रखा जाता है. आज के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान आदि करने का भी विशेष महत्व है. इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और संतान सुख की प्राप्ति होती है. 

Bhadrapad/bhado Purnima Shubh Muhurat (भाद्रपद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त)

पूर्णिमा तिथि की आरंभ: 20 सितंबर 2021 सोमवार, 05:28 ए एम से
पूर्णिमा का समापनः 21 सितंबर 2021 मंगलवार, 5:24 ए एम तक

Bhado Purnima Vrat Katha (भादो पूर्णिमा व्रत कथा)
पौराणिक ग्रंथों में भाद्रपद पूर्णिमा की कथा का उल्लेख मिलता है. श्री कृष्ण ने एक बार मां यशोदा को ऐसे व्रत की कहानी विस्तार में बताई जिसके करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके लिए स्त्रियों को 32 पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए. यह व्रत यहां एक ओर अचल सौभाग्य देने वाला है, वहीं भगवान शिव के प्रति मनुष्य की भक्ति भी बढ़ती है. श्रीकृष्ण ने आगे कहानी बताते हुए बताया कि एक कार्तिका नाम की नगर में चंद्रहास नाम का राजा राज करता था. उसी नगरी में एक ब्राह्मण धनेश्वर रहा करता था, उसकी सुंदर और सुशील पत्नी थी, जिसका नाम रूपवती था. उनके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी, लेकिन संतान न होने के कारण वह अकसर चितिंत रहते थे. 

एक दिन की बात है एक योगी उस नगरी में आया और उसने धनेश्वर का घर छोड़कर सभी घरों से भिक्षा मांगी. भिक्षा लेकर वे योगी गंगा के किनारे बैठकर प्रेमपूर्वक खाने लगा, तभी दुखी होकर धनेश्वर ने योगी से भिक्षा न लेने की वजह पूछी. इस बात पर योगी ने कहा कि निसंतान के घर की भीख पतिथों के अन्न के समान होती है और जो पतिथों का अन्न ग्रहण करता है वे भी पतिथ हो जाता है. इसलिए इस भय से उनके घर की भीक्षा नहीं लेता. 

योगी की बात सुनकर धनेश्वर बहुत दुखी हो गए और उन्होंने योगी से पुत्र प्राप्ति का उपाय पूछा. योगी ने उन्हें चंडी की उपासना करने की सलाह दी. योगी की बात सुनते ही धनेश्वर देवी चंडी की उपासना करने के लिए वन में चला गया. 16 वें दिन धनेश्वर की उपासना से प्रसन्न होकर देवी चंडी ने उसे दर्शन दिया और पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि वे केवल 16 वर्षों तक ही जीवित रहेगा. लेकिन 32 पूर्णिमा का व्रत रख कर उसे दीर्घायु  किया जा सकता है. लेकिन स्त्री और पुरुष दोनों को ही व्रत रखने होंगे. इसके बाद देवी ने कहा कि ये आम के वृक्ष पर से फल तोड़कर घर ले जाएं और पत्नी को सारी बात बताएं. तथा स्नान कर वह शंकर भगवान का ध्यान कर उस फल को खा लें. भगवान शिव की कृपा से वह गर्भवती हो जाएगी. इस व्रत को करने के बाद धनेश्वर और रूपवती को पुत्र की प्राप्ति हुई और 32 पूर्णिमा का व्रत रखने से पुत्र को दीर्घायु प्राप्त हुई.

Navaratri 2021: दुर्गा पूजा में क्या होता है महालया? जानें इसका महत्व व इतिहास

Pitru Paksha 2021: महालय श्राद्ध पक्ष में 100 साल बाद बन रही है इस दिव्य योग व ग्रहों की श्रेष्ठ स्थिति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा से नीलाद्री बीजे तक, जानें जगन्नाथ रथ यात्रा के 9 दिनों कौन सी परंपरा निभाई जाएगी
रथ यात्रा से नीलाद्री बीजे तक, जानें जगन्नाथ रथ यात्रा के 9 दिनों कौन सी परंपरा निभाई जाएगी
Ashadha Gupt Navratri 2026 : मां काली की उपासना बदल देगी आपकी किस्मत, जानें सही विधि
Ashadha Gupt Navratri 2026 : मां काली की उपासना बदल देगी आपकी किस्मत, जानें सही विधि

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget