एक्सप्लोरर

Kartika Month 2020 : कार्तिक महीने में इन चीज़ों को खाने से करें परहेज़, इस एक चीज़ को खाना होता है फायदेमंद

इस समय जगत के पालनहार विष्णु शेषनाग पर विश्राम की मुद्रा में होते हैं. वहीं इस महीने को लेकर भी शास्त्रों में कई तरह के नियम बताए गए हैं. बाकी महीनों की तरह इस विशेष महीने में भी कुछ चीज़ें खाने पाने की मनाही होती है तो वहीं कुछ चीज़ों का सेवन फलदायी माना गया है.

हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना काफी पुण्यदायी माना गया है जिसे धर्म मास भी कहा जाता है. कहते हैं यह महीना भगवान विष्णु की उपासना में समर्पित करना चाहिए. क्योंकि इस समय जगत के पालनहार विष्णु शेषनाग पर विश्राम की मुद्रा में होते हैं. वहीं इस महीने को लेकर भी शास्त्रों में कई तरह के नियम बताए गए हैं. बाकी महीनों की तरह इस विशेष महीने में भी कुछ चीज़ें खाने पाने की मनाही होती है तो वहीं कुछ चीज़ों का सेवन फलदायी माना गया है. तो आइए देखते हैं कार्तिक महीने में क्या क्या खाएं और किन किन चीज़ों से परहेज़ करें.

कार्तिक महीने में इन चीज़ों को खाने की है मनाही

मछली

कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु जल में मत्स्य  के अवतार में रहते हैं. इसीलिए इस महीने में मछली खाने की मनाही होती है. वहीं सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक नज़रिए से भी इस महीने में मछली खाना निषेध माना गया है. कहते हैं इस समय नदियों का पानी बाढ़ व बारिश के कारण दूषित होता है इसीलिए मछली नहीं खानी चाहिए. 

बैंगन

कार्तिक के महीने में बैंगन खाने की भी मनाही होती है. क्योंकि इस महीने में पित्तदोष संबंधी बीमारियां होने का ख़तरा बना रहता है. और बैंगन पित्त दोष का एक कारण माना जाता है. वहीं बैंगन को धार्मिक दृष्टि से भी अशुद्ध माना जाता है. 

करेला 

कार्तिक का महीना विशेषतौर से साधना व भगवान विष्णु की उपासना का महीना माना गया है. और कहते हैं उपासना या व्रत विशेष के दौरान तीखे, चटपटे व तिक्त भोजन से परहेज़ करना चाहिए. और चूंकि करेला तिक्त भोजन है इसीलिए कार्तिक महीने में इसका सेवन निषेध माना गया है. 

दही

शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक के महीने में दही खाने से परहेज़ करना चाहिए . क्योंकि इस महीने में स्वास्थ्य की दृष्टि से दही खाना मना किया गया है. हालांकि दही की जगह आप दूध का सेवन कर सकते हैं. 

जीरा

कार्तिक के महीने में जीरा खाने की भी मनाही है. यूं तो जीरा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना गया है लेकिन कहा जाता है कि अगर कार्तिक महीने में जीरे का सेवन किया जाए तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

कार्तिक मास में इस चीज़ का सेवन है फायदेमंद

जहां इस महीने में जीरा, दही, करेला, बैंगन और मछली खाने की मनाही होती है तो वहीं एक चीज़ है जिसका सेवन इस महीने में करना विशेष लाभदायक माना गया है. वो है मूली - कार्तिक के महीने में मूली खाने से काफी फायदा मिलता है. जिससे कई तरह की मौसमी बीमारियों से निज़ात मिल जाती है. इसीलिए कार्तिक के महीने में मूली का सेवन ज़रुर करें.    

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी से पहले घर में दिखे सांप तो हो जाएं सावधान, जानें इसका अर्थ
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी से पहले घर में दिखे सांप तो हो जाएं सावधान, जानें इसका अर्थ
Aaj Ka Panchang 29 July 2026: आज गुरु पूर्णिमा पर पूजा मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरु पूर्णिमा पर पूजा मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Happy Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, मेंटर को भेजें ये 10 शुभकामनाएं संदेश
गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, मेंटर को भेजें ये 10 शुभकामनाएं संदेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget