एक्सप्लोरर

Astro Tips: नवग्रहों को शांत करने के ये हैं उपाय और मंत्र

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह शांति (Navgrah Mantra ) पूजा का विधान भी बताया गया है. व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में इन नव ग्रहों का प्रभाव रहता है. व्यक्ति का आचरण, वाणी और स्वभाव पर ग्रहों का असर रहता है.

एस्ट्रो टिप्स: ग्रहों की पीड़ा से शायद ही कोई बच सका है. व्यक्ति जीवन भर किसी न किसी ग्रह से पीड़ित रहता ही रहता है. ज्योतिष शास्त्र इस पीड़ा को कम करने का माध्यम है. व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट को टाला तो नहीं जा सकता है लेकिन उसके प्रभाव को ज्योतिष उपायों के माध्यम से बहुत हद तक कम किया जा सकता है. कुछ उपाय ऐसे भी है जिन्हें कभी भी प्रयोग में लाया जा सकता है. इन उपायों को व्यक्ति स्वयं भी कर सकता है. इन उपायों के करने से ग्रहों की अशुभता कम होने लगती है जिससे उसकी परेशानी भी कम होने लगती हैं.

सूर्य की शांति का उपाय

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. इस ग्रह को शांति करने के लिए सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए. गायत्री मंत्र का जाप करने से भी सूर्य प्रसन्न होते हैं. विष्णु भगवान की पूजा करने से सूर्य की अशुभता दूर होती है.

सूर्य का मंत्र- ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:

चंद्रमा की शांति का उपाय

चंद्रमा मन का कारक है. चद्रंमा जब जीवन में खराब फल देने लगे तो भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक करें या जल चढ़ाएं. शिव चालीसा का पाठ करें और सफेद वस्तुओं का दान करने से चंद्रमा खराब फल देना बंद कर देते हैं.

चंद्रमा का मंत्र- ऊँ  सों सोमाय नम:

मंगल की शांति का उपाय

मंगल की अशुभता को दूर करने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. मंगलवार को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से आराम मिलता है.

मंगल का मंत्र- ऊँ  अं अंगारकाय नम:

बुध की शांति का उपाय

बुध ग्रह को युवराज माना गया है. बुध खराब होने से व्यक्ति की सुंदरता कम कर देते हैं त्वचा संबंधी परेशानी देते हैं. बुध की अशुभता को दूर करने के लिए हरी सब्जी, हरे वस्त्र और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए.

बुध का मंत्र- ऊँ  बुं बुधाय नम:

गुरु की शांति का उपाय

गुरु को मजबूत बनाने के लिए ब्रह्माजी,केला और पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए. वहीं पीली वस्तुओं के दान से भी गुरु की अशुभता दूर होती है.

गुरु का मंत्र- ऊँ  बृं बृहस्पतये नम:

शुक्र की शांति का उपाय

शुक्र जब अशुभ फल देते हैं तो व्यक्ति की सुख सुविधाओं में कमी कर देते हैं. शुक्र को ठीक करने के लिए गाय की सेवा करनी चाहिए. व्यसनों से दूर रहना चाहिए और पत्नी को धोखा नहीं देना चाहिए.

शुक्र का मंत्र- ऊँ  शुं शुक्राय नम:

शनि की शांति का उपाय

शनि जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं. शनि को खुश रखने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. भगवान भोलेनाथ की पूजा से भी शनि का प्रभाव कम होता है. काले उड़द, काले तिल, तेल एवं काले वस्त्र का दान करने से भी शनि शांत होते हैं.

शनि का मंत्र- ऊँ  प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

राहु की शांति का उपाय

राहु जब खराब फल देता है तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों में फंस जाता है. उसके काम रुक जाते हैं. इस ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए कंबल,काले फूल, नारियल, कोयला का दान करना चाहिए. गलत संगत से बचना चाहिए.

राहु का मंत्र- ऊँ  भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:

केतु की शांति का उपाय

केतु जब खराब होता है तो व्यक्ति के जीवन में बहुत तेजी से बुरी चीजें घटित होने लगती है. अचानक हानि पहुंचाना इसकी खासियत है. केतु के उपाय के लिए काले कुत्ते को शनिवार के दिन भोजन कराना चाहिए. मंदिर में कंबल दान करना चाहिए.

केतु का मंत्र- ऊँ  स्त्रां स्त्रीं स्त्रौं स: केतवे नम:

Astro Tips: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ये हैं 5 चमत्कारी मंत्र, जीवन में धन की कमी होगी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget