एक्सप्लोरर

Ashwin Month 2021: अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार, पहले से ही कर लें तैयारियां

Ashwin Month: हिंदू पंचाग (Hindu Calander) के अनुसार इस महीने 20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapad Purnima) है. जिसके बाद 21 सितंबर से अश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी.

Ashwin Month Vrat: हिंदू पंचाग (Hindu Calander) के अनुसार भाद्रपद मास के बाद अश्विन मास (Ashwin Month) की शुरुआत होती है. इस महीने 20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा (Bhadrapad Purnima) है. जिसके बाद 21 सितंबर से अश्विन मास की शुरुआत हो जाएगी. हर महीना दो पक्षों में विभाजित होता है. कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha) और शुक्ल पक्ष (Shukla Paksha). महीने के 15 दिन कृष्ण पक्ष के होते हैं. चातुर्मास का ये तीसरा महीना है. अश्विन मास की शुरुआत 21 सितंबर से होगी और ये 20 अक्टूबर तक रहेगा.

धार्मिक दृष्टि से अश्विन मास को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस मास में पितृपक्ष (Pitru Paksha) का समापन होता है और नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, होई आदि त्योहार पड़ते हैं. कहते हैं जिस तरह से सावन को भोले शंकर का महीना कहा जाता है. भादो को श्री कृष्ण का महीना कहा जाता है, उसी तरह अश्विन मास को मां दूर्गा का महीना कहा जाता है. आइए जानते हैं इस महीने के कृष्ण पक्ष के त्योहारों के बारे में-

पितृपक्ष (Pitru Paksha)
वैसे तो पितृपक्ष की शुरुआत भादो महीने की पूर्णिमा के दिन से होती है. इस बार पितृपक्ष 20 सितबंर से शुरू हो रहे हैं और इसके बाद 15 दिन अश्विन मास के ही पितृ पक्ष चलेंगे. इनका समापन 6 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होता है.

विघ्नराज संकष्टी (Vighanraj Sankashti)
बता दें कि हर महीने की चतुर्थी गणपति को समर्पित होती है. उसी तरह अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विघ्नराज संकष्टी के नाम से जाना जाता है. यह 24 सितंबर शुक्रवार को मानई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. इतना ही नहीं, भक्त इस दिन व्रत रखकर गणपति की उपासना करते हैं. 

इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi)
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. अश्विन मास के 2 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है. कहते हैं कि पितृ पक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आर्शीवाद देते हैं. इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं. 

सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार दोनों पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है. 4 अक्टूबर को अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा. इस व्रत में भगवान शिव की अराधना की जाती है. इस व्रत के दौरान भगवान से सभी कष्ट दूर करने की प्रार्थना की जाती है. प्रदोष व्रत निर्जला किया जाता है. व्रत की पूजा शाम को की जाती है. इसलिए शाम को सूर्यास्त होने से पहले एक बार फिर से स्नान करना चाहिए. इसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान की पूजा की जाती है. 

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri)
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. अश्विन मास में मासिक शिवरात्रि 5 अक्टूबर को मानई जाएगी. हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का बहुत महत्व है. इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है.

सर्वपितृ अमावस्या (Sarv pitru Amavasya)
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन होता है. पितृ पक्ष के आखिरी दिन को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. यह 6 अक्टूबर को है. इस दिन उस सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनके मृत्यु की तिथि याद नहीं है या भूल चूके हैं. 

Indira Ekadashi 2021: पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कब है? जानें डेट, तिथि और एकादशी व्रत की कथा

Ekadashi In October 2021: अक्टूबर में कब हैं 'इंदिरा एकादशी' और 'पापांकुशा एकादशी' व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget