एक्सप्लोरर

Ashadha Month 2022: आषाढ़ को कहते हैं कामना पूर्ति का माह, करें ये सरल उपाय, मनोकामना होगी पूरी

Ashadh Month 2022: आषाढ़ का महीना 15 जून से शुरू हो गया है. यह माह पर्व त्योहार, पूजा पाठ और स्नान, दान की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है.

Ashadh Month 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ का महीना 15 जून से शुरू हो गया है और यह माह 13 जुलाई को समाप्त होगा. उसके बाद हिंदी कैलेण्डर का पांचवां माह सावन शुरू होगा. हिंदू धर्म ग्रंथों में आषाढ़ महीने को कई महत्वपूर्ण प्रमुख पर्वों एवं त्योहारों का महीना माना जाता है. इस महीने में तांत्रिक विद्या की सिद्धि के लिए की जाने गुप्त नवरात्रि पड़ती है. इसके अलावा इसी माह में भगवान विष्णु पृथ्वी लोक को छोड़कर क्षीर सागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं. उसके बाद पृथ्वी लोक की देखभाल भगवान शिव करते हैं. ऐसे में यह माह भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा के लिए उत्तम माह माना जाता है.

आषाढ़ के महीने में जगन्नाथ रथ यात्रा भी की जाती है. इसी माह में देशयानी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है जो कि भक्तों को मृत्यु के बाद मोक्ष दिलाती है. यह माह हवन के लिए भी उत्तम माह माना जाता है. आषाढ़ के महीने में घर और कार्य स्थल पर हवन करने से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है.

धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ माह में हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. मान्यता है कि आषाढ़ माह में सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करके पूजा –उपासना करने से व्यक्ति अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्त हो जाता है. मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही लोगों की सारी मनोकामना भी पूर्ण होती है.  

आषाढ़ के महीने में दान का भी बहुत महत्व है. मान्यता है कि इस माह में गरीब और जरूरतमंद लोगों को यथा शक्ति दान देना चाहिए. इस महीने में आप किसी गरीब को नमक, छाता, आंवला और चप्पल आदि दान कर सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और शिवजी दोनों प्रसन्न होते हैं और जातक को मनोकामना पूर्ण करने का फल प्रदान करते हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Badrinath Dham: बद्रीनाथ को 'धरती का बैकुंठ' कहने के पीछे है महादेव का एक बड़ा त्याग, जानिए वो दिलचस्प पौराणिक कथा
बद्रीनाथ को 'धरती का बैकुंठ' कहने के पीछे है महादेव का एक बड़ा त्याग, जानिए वो दिलचस्प पौराणिक कथा
Hartalika Teej 2026 Date: हरतालिका तीज अगस्त या सितंबर कब ? नोट करें सही तारीख
हरतालिका तीज अगस्त या सितंबर कब ? नोट करें सही तारीख
Weekly Rashifal 19-25 July 2026: इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget