एक्सप्लोरर

Relationship Tips: क्या आपका एक्स अब भी करता है आपको मैसेज? हो सकती हैं ये 4 वजहें

Relationship advice: एक्स पार्टन अचानक मैसेज कर दे तो लोग खुश हो जाते हैं. वो फिर उन पुरानी यादों में खोने लगते हैं. हालांकि एक्स पार्टनर के मैसेज आने की कई वजहें हो सकती हैं जो आपको जाननी जरूरी है.

Relationship Tips in Hindi: पुराना प्यार अगर एक बार फिर कॉन्टेक्ट करने की कोशिश करे तो समझ नहीं आता है कि उसके साथ कैसे पेश आना है. आपका एक्स अचानक मैसेज कर दे तो दिल में खुशी के तार बजने लगते हैं. कुछ लोग अपने मन से ही इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि शायद वो आपको भूल नहीं पाया है और इसलिए मैसेज कर रहा है. आप फिर से उन यादों में खोने लगते हैं, जो सालों पहले पीछे छोड़ आए थे. हालांकि एक्स पार्टनर (Ex Partner) के मैसेज आने की कई वजहें हो सकती हैं जो आपको जाननी जरूरी है.

नाराजगी दिखाने की कोशिश- हो सकता है कि आपका एक्स बार-बार मैसेज करके आपको पुराने प्यार की याद दिलाने की कोशिश कर रहा हो. हालांकि ये भी हो सकता है उनकी तरफ से प्यार नहीं ब्रेकअप के बाद गुस्से वाला मामला हो. वो ब्रेकअप (Breakup) के बाद दिल में छिपी नाराजगी आप तक पहुंचाने की कोशिश में हो. हो सकता है वो बस आपसे अपना गुस्सा और नाराजगी जताने के लिए ही कॉन्टेक्ट कर रहे हों. वो अपने दिल का बोझ आप पर उतारने के लिए आपसे संपर्क कर रहे हों.

गलती मानने के लिए- एक्स पार्टनर के बार-बार मैसेज करने की वजह उनका अपनी गलती स्वीकार करने की कोशिश करना भी हो सकता है. ब्रेकअप के समय किसी वजह से अपनी गलती स्वीकार नहीं करने वाले लोगों के मन में एक पछतावा रह जाता है. हो सकता है कि इस बार वो अपनी गलती के पीछे का कारण या फिर ब्रेकअप की वजह बताने के लिए कॉन्टेक्ट कर रहे हों.

हाल-चाल लेने के लिए- ऐसा भी नहीं है कि हर बार एक्स पार्टनर सिर्फ किसी न किसी मकसद से ही आपसे कॉन्टेक्ट (Contact) करे. इसके पीछे आपका हाल-चाल लेने की वजह भी हो सकती है. इसलिए उनके अभी भी मैसेज करने को हमेशा संदेह से ना देखें. ये एक आम सा आपका हालचाल लेने वाला मैसेज भी हो सकता है.

अकेलेपन से परेशान- हो सकता है कि ब्रेकअप के बाद वो आपकी तरह जिंदगी में आगे ना बढ़ पाए हों. आपको अक्सर मैसेज करने के पीछे आपके एक्स का अकेलापन भी हो सकता है. हो सकता है वो अपने अकेलेपन की वजह से ही आपको याद करते हों. ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करने की बजाय समझदारी से समझाएं कि अब आपके रास्ते अलग हो चुके हैं.

Relationship Tips: रिलेशनशिप को रखना है खुशहाल तो नए साल में छोड़ दें ये आदतें

Relationship Tips: महिलाओं का दिल जीत लेती हैं पुरुषों की ये 4 सिंपल बातें, आप भी जानें ये राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
Keep Rice Away From Moisture: चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज
चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े, बस डिब्बे में डाल दें ये एक चीज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget