एक्सप्लोरर

क्या काम का जरूरत से ज्यादा प्रेशर बिगाड़ रहा है आपकी पर्सनल लाइफ, ऐसे करें टाइम मैनेजमेंट, स्मूद हो जाएगी लाइफ

आज के वर्किंग कल्चर में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस बहुत तेजी से बिगड़ रहा है. हम अपने काम में इतने बिजी हो गए हैं कि न तो फैमिली के लिए टाइम है और ना ही फ्रेंड्स के लिए.

Time Management Tips: भले ही आप मल्टी टास्किंग हैं. हर काम का बखूबी करना जानते हैं. अपने करियर और गोल को लेकर काफी मेहनत करते हैं लेकिन अपनों के लिए आपके पास वक्त नहीं है तो जरुरत है इस ओर ध्यान देने की. क्योंकि सक्सेज के साथ-साथ आपको अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ भी मैनेज करना चाहिए. इसमें बैलेंस बनाकर आप भविष्य की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप अपने वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ में काफी हद तक बैलेंस कर सकते हैं.
 
फैमिली-फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें 
टाइम मैनेजमेंट आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी हद तक बैलेंस कर देता है. बिजी लाइफस्टाइल में अगर फ्रेंड्स और फैमिली के लिए वक्त निकालना मुश्किल है तो आप समय का सही उपयोग कर इसका उपाय ढूंढ सकते हैं. दोस्तों से कनेक्ट रहने के लिए आप फोन या सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़े रह सकते हैं. ऐसे में दूरिया होकर भी आप अपने रिश्ते को मैनेज कर सकते हैं. 
 
लंच डिनर साथ करें 
बिजी लाइफ के दौर में किसी के लिए भी वक्त निकाल पाना काफी कठिन होता है. लेकिन इससे कई रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं. लोगों को लगता है कि आप उनसे कटे-कटे रहना चाहते हैं. ऐसे में जरुरत है आपको वक्त निकालने की. कोशिश करें कि पूरे दिन भले ही समय न निकाल पाएं लेकिन अपने चाहने वालों के साथ लंच या डिनर जरूर प्लान करें.
 
खुद को दें समय 
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों का अलग-अलग महत्व है. अगर एक को ज्यादा और दूसरे को कम वक्त देते हैं तो आपकी लाइफ में कई समस्याएं (Issues) आ सकती हैं. इसलिए दोनों की प्रॉयरिटी अपने हिसाब से सेट करें और जिन कामों को आप जबरदस्ती कर रहे हैं, उन्हें दूसरों को भी करने दें और खुद के लिए थोड़ा सा वक्त निकालें. इससे आप एक जगह काम करते हुए दूसरे जगह की चिंता करने से भी बच जाएंगे.
 
ऑफिस का काम ऑफिस में ही छोड़ें
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ मैनेज करने के लिए आपकी बाउंड्री तय होनी चाहिए. हालांकि आज के दौरा में सहकर्मियों (Colleagues) के साथ कॉम्पिटिशन के चलते यह इतना भी आसान नहीं लेकिन कोशिश करें कि ऑफिस का काम ऑफिस में ही छोड़ दें, क्योंकि घर पर इसका जिक्र या इसे ले जाना आपकी पर्सनल लाइफ को बिगाड़ सकता है. ठीक इसी तरह घर की समस्या को ऑफिस लेकर न जाएं.
 
 वही काम करें जो आपको अच्छा लगता
करियर में आगे बढ़ना बहुत जरूरी होता है. इसलिए जब भी काम ढूंढें तो कोशिश करें कि वह आपकी पसंद का हो. इससे आप पर वर्क प्रेशर (Work Pressure) कम होगा आपका मन भी उस काम में लगेगा. इससे आपकी लाइफ (Life) आसान बनती चली जाएगी और लाइफ में बैलेंस बना रहेगा.  
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget