एक्सप्लोरर

Health Tips: बारिश में भीगने पर इस तरह करें सर्दी-खांसी से बचाव, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Cold And Cough In Monsoon: सीजनल फ्लू, वायरल, सर्दी, खांसी और इंफेक्शन की समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी हैं. हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खों से इन बीमारियों को दूर भगा सकते हैं.

Cold And Cough Home Remedies In Monsoon: बारिश का मौसम सबको बहुत अच्छा लगता है. रिमझिम फुहारों में भीगना लोगों को खूब पसंद आता है. लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा बीमारियां होती है. ज़रा सा भीगने पर सर्दी-खांसी होने लगती है. मानसून में सीजन फ्लू, वायरल और कई तरह के इंफेक्शन भी होने लगते हैं. बदलते मौसम बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां सबसे ज्यादा होती हैं. दरअसल इसके पीछे की एक बड़ी वजह है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है. जिससे शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है. खासतौर से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा इस मौसम में बीमार पड़ते हैं. हालांकि डाइट में कुछ खास चीजों का एहतियात बरता जाए तो काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है. आज हम आपको साधारण फ्लू या सर्दी खांसी से बचने के उपाय बता रहे हैं. जानते हैं क्या हैं घरेलू नुस्खे

बारिश में सर्दी-खांसी और सीजनल फ्लू से कैसे करें बचाव 

किसी भी बीमारी से बचने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए. अगर आप बारिश के मौसम में अपनी डाइट का ध्यान रखेंगे तो जल्दी बीमार नहीं होंगे. साथ ही आपको अपने खान-पान में थोड़े बदलाव करने की जरूरत है. 

1-हल्दी वाला दूध पिएं- सबसे पहले आपको सर्दी खांसी से बचने के लिए रोज हल्दी वाला दूध पीने की आदत बना लेनी चाहिए. हल्दी का दूध तासीर में गर्म होता है और इसमें एंटीबायोटिक तत्व होते हैं. इसीलिए इसे सर्दियों में ज्यादा पीया जाता है. लेकिन आजकल कोरोना वायरस और वायरल फ्लू से बचने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले एक ग्लास हल्दी वाला दूध जरूर पिएं. हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी- खांसी भी दूर रहेगी.

2- च्वनप्राश जरूर खाएं- बदलते मौसम में खासतौर से बारिश और ठंड में आपको च्वनप्राश भी खाना चाहिए. आयुर्वेद में च्वनप्राश को एक औषधि माना जाता है जो आपको कई तरह के इनफेक्शन से बचाता है. आप रोज रात को दूध से एक चम्मच च्वनप्राश खाने की कोशिश करें. इससे आपको सर्दी-खांसी की समस्या नहीं होगी. साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होगी. 

3- भीगने पर भाप जरूर लें- अगर आप बारिश में भी गए हैं और आपको जुकाम खांसी की समस्या हो गई है. तो भाप जरूर लें. भाप लेने से बंद नाक खुलेगी और सांस नली की सूजन भी कम होगी. आप चाहें तो नॉर्मल पानी से भाप लें सकते हैं या फिर थोड़ा टी ट्री ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल, लेमनग्रास ऑयल, लौंग का तेल डालकर भी भाप ले सकते हैं. 

4- लौंग का सेवन करें- सर्दी खांसी की समस्या होने पर लौंग का सेवन करें. आप चाहें तो लौंग को पीसकर शहद में मिलाकर दिन में 2-3 बार खा लें. इससे खांसी में काफी आराम मिलेगा.

5- तुलसी-अदरक वाली चाय पिएं- बारिश में भीगने के बाद आपको तुरंत एक कप तुलसी-अदरक वाली चाय पीनी चाहिए. इससे शरीर में गर्माहत आती है और खांसी जुकाम में भी तुलसी अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है. आप चाहें तो चाय में चीनी की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ज्यादा खाने के बाद होता है पेट का भारीपन, तो समस्या से निजात के ये हैं प्रभावी उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Silver Foil on sweets: मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'
मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget