एक्सप्लोरर

Myths Vs Facts: क्या सच में काजल लगाने से बड़ी होती हैं बच्चों की आंखें? जानिए क्या है सच

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों की आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं, इसलिए कोई भी बाहरी चीज लगाने से पहले सावधानी जरूरी है. भले ही वह काजल ही क्यों न हो. इससे आंखों को कई तरह से नुकसान पहुंच सकते हैं.

Kajal for Babies Myth or Fact : हमारे देश में बच्चों को काजल लगाना एक परंपरा रही ह.। कई घरों में माना जाता है कि नवजात या छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखें बड़ी और सुंदर बनती हैं. दादी-नानी अक्सर कहती हैं कि काजल लगाने से नजर नहीं लगती और आंखें साफ रहती हैं. लेकिन क्या ये बातें सच हैं या सिर्फ सदियों से चले आ रहे मिथक (Myths). आज के दौर में जब हर बात साइंस के हिसाब से मानी जाती है, जब जरूरी है इस परंपरा को भी एक्सपर्ट्स से समझा जाए. आइए जानते हैं कि क्या वाकई काजल से आंखें बड़ी होती हैं, और क्या यह बच्चों के लिए सुरक्षित है...

Myth : काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती हैं

Fact : यह धारणा सबसे आम ग्रामीण इलाकों और पारंपरिक परिवारों में है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि काजल लगाने से आंखों का आकार नहीं बदलता है. यह सिर्फ एक विजुअल इल्यूजन होता है. काजल आंखों की आउटर लाइन को डार्क कर देता है, जिससे आंखें थोड़ी ज्यादा डेफिनिशन में दिखती हैं, लेकिन असल में आंखों की साइज पर कोई असर नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें : क्या होती है बच्चों को लगाई जाने वाली पेनलेस वैक्सीन, जानें इसके फायदे और नुकसान

क्या काजल बच्चों के लिए सेफ है

बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर काजल में लेड (सीसा), पैराबेन और अन्य केमिकल्स होते हैं जो बच्चों की कोमल आंखों (Kajal for Baby Eyes) के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ये आंखों में जलन, इंफेक्शन या एलर्जी भी कर सकते हैं.

एक्सपर्ट्स की चेतावनी

काजल लगाने से बच्चों की आंखों में धूल या बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं. ये आंखों की नेचुरल फ्लोरा को डिस्टर्ब कर सकता है. छोटे बच्चों में काजल से आंख आना, लाल होना, सूजन या ब्लॉक टियर डक्ट जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

क्या घर में बना काजल सेफ है

कुछ लोग मानते हैं कि घी या तेल से बना देसी काजल सेफ होता है. हालांकि ये केमिकल-फ्री होता है, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कोई भी चीज जो आंखों के अंदर जा सकती है, वो रिस्क फ्री नहीं होती है. बच्चों की आंखें बेहद सेंसेटिव होती हैं.

क्या करें, क्या नहीं

अगर आप काजल लगाना ही चाहते हैं तो बहुत हल्के हाथ से बाहरी लाइन पर लगाएं.

हर बार काजल अप्लाई करने से पहले हाथ और स्टिक क्लीन करें.

आंखों के अंदर काजल न लगाएं.

अगर किसी भी तरह की जलन या रेडनेस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.

बच्चों की खूबसूरती को नेचुरल रहने दें,आंखें जैसी हैं, वैसी ही सबसे सुंदर होती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dirty Tap Water: नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget