एक्सप्लोरर

Monsoon Wedding: अगले दो महीने में होने वाली है शादी? इन बातों को क्रॉस चेक करना मत भूलना

Monsoon Wedding Tips: अगर बारिश के मौसम में आपके घर शहनाई बजने वाली है तो एक बार इन टिप्स को जरूर पढ़ें. ये 5 काम की बातें आपकी शादी वाले दिन को और भी खूबसूरत बना देंगी.

How To Make Monsoon Wedding Memorable: शादी एक ऐसा लाइफ टाइम इवेंट है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. अगर आप भी इस मानसून सीजन में शादी करने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें. कहीं बारिश का मौसम आपके सबसे खास दिन को किसी ब्लंडर में ना बदल दे. बारिश के साथ साथ इस स्पेशल दिन को सुपर स्पेशल बनाने के लिये इन टिप्स को जरूर अपनायें.

1-इंडोर वैडिंग वेन्यू- बारिश के मौसम में आउटडोर की बजाय इंडोर वेन्यू ही फाइनल करें. इस सीजन में कब बारिश हो जाये कह नहीं सकते और ऐसे में आउटडोर वेन्यू में बारिश सारा खेल खराब कर सकती है. हां अगर आपको बारिश का मजा भी लेना है तो ऐसी जगह स्टेज बनवा सकते हैं, जहां ट्रांसपेरेंट या ग्लास वॉल हों. इससे अगर बाहर बारिश भी हो रही है तो उसका व्यू देखने को मिलेगा. 

2-पावर बैकअप है जरूरी- अपने वेन्यू मैनेजेर को इस बात के बारे में अच्छी तरह रिमाइंड करा दें कि वो बिजली कट होने का बैकअप रखे. कई बार बारिश के मौसम में घंटो बत्ती गुल रहती है और ऐसे में अगर शादी वाली जगह भी ज्यादा देर के लिये बिजली चली जाये या ज्यादा घंटे के लिये पावर बैकअप ना हो तो गर्मी सारा मजा किरकिरा कर सकती है

3-डेकोर को बनायें वाइब्रेंट- इस मौसम में अपने वेन्यू का लुक लाइवली और कलरफुल रखें. हालांकि डेकोरेशन में फ्रेश फ्लावर की जगह आर्टिफिशियल फूल रखें तो बेहतर है क्योंकि ताजा फूल जल्दी खराब हो जाते हैं और बारिश में लाने में वो और बेकार हो सकते हैं. बारिश का फील लेने के लिये  वेन्यू डेकोर में हल्के शाइनी कर्टेन, प्रिंटेड फैब्रिक, छाता, बोट, फेयरी लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं

4-वैले पार्किंग का रखें इंतजाम- अगर शादी के टाइम बारिश हो जाये तो इस संभावना को ध्यान में रखते हुए वैले पार्किंग का भी इंतजाम रखें. इससे गेस्ट सीधे मेन गेट पर उतर सकते हैं और  उनका मेकअप एंड ड्रेस खराब नहीं होगा. अगर पार्किंग कहीं दूर हुई तो बारिश में गेस्ट के भीगने का डर रहेगा

5-मेन्यू में रखें स्पेशल आइटम- बारिश में रॉ सैलेड, पत्तेदार सब्जियां, पनीर या फ्रेश जूस और फ्रूट्स एकदम ताजा हों क्योंकि ये सबसे जल्दी खराब होने वाले सामान हैं. बारिश में कीड़े और पतंगे भी बहुत आते हैं तो उनको रोकने का क्या इंतजाम रहेगा इस बारे में भी बात करें. बारिश में टी-कॉफी का स्टॉल जरूर रखवायें.

ये भी पढ़ें: Happy Family Tips: सूखी परिवार के इस मंत्र को जान जाएंगे तो कभी घर में नहीं होगी कलह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
Rice Cooking Tips: बर्तन के तले में क्यों जलते हैं चावल? नोट करें 5 मिनट की ट्रिक
बर्तन के तले में क्यों जलते हैं चावल? नोट करें 5 मिनट की ट्रिक
आज का मकर राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से कार्य में खुली सोच, बिजनेस में तरक्की, नए काम के लिए दोपहर 12:15 से 2:00 का शुभ मुहूर्त
आज का मकर राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से कार्य में खुली सोच, बिजनेस में तरक्की, नए काम के लिए दोपहर 12:15 से 2:00 का शुभ मुहूर्त
Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget