एक्सप्लोरर

बच्चे के जन्म पर पुरुषों को भी मिलती है छुट्टी, जानें क्या है पैटर्निटी लीव और इसके नियम

मैटर्निटी लीव की तरह ही पुरुष कर्मचारी पैटर्निटी लीव ले सकते हैं. यह लीव बच्चे के जन्म से कुछ दिन पहले और जन्म के कुछ महीने बाद तक ली जा सकती है. इसे लेकर अलग-अलग नियम हैं. जानते हैं क्या हैं नियम.

अगर आप जॉब करते हैं तो आपने मैटर्निटी लीव कॉन्सेप्ट के बारे में खूब सुना होगा और अपनी कुछ महिला कलीग को इस पर जाते भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी पुरुष को बच्चे के जन्म को लेकर इसी तरह पैटर्निटी लीव (Paternity Leave) पर जाते देखा है, शायद आपका जवाब न हो. हो सकता है कि आप इस तरह की लीव से भी परिचित न हों. हाल ही में ट्विटर (Twitter) के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal)पैटर्निटी लीव पर गए हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस लीव को लेकर अलग-अलग बहस चल रही है. कुछ इसे बेकार तो कुछ जरूरी बता रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे आखिर क्या है पैटर्निटी लीव, क्यों ये जरूरी है और इस लीव को लेकर नियम क्या हैं.

पैटर्निटी लीव क्या है

दरअसल, पैटर्निटी लीव किसी भी स्टाफ को मिलने वाली वह छुट्टी है, जो उसे पिता बनने के बाद मिलती है. यह लीव बच्चे और उसकी मां की देखभाल के लिए मिलती है. आमतौर पर यह लीव बच्चे की डिलिवरी के 15 दिन पहले से लेकर उसके जन्म के बाद 6 महीने तक कभी भी ले सकते हैं.

क्यों जरूरी है यह लीव

आपने नोट किया होगा कि बच्चा जन्म के बाद से ही मां को पहचानने लगता है. इसकी वजह उसका मां से जुड़ाव है, जबकि पिता के साथ ऐसा नहीं होता. नवजात पिता को नहीं पहचानता. यही वजह है कि वह जन्म के बाद पिता को देखकर रोने भी लगता है. अगर आप जन्म से कुछ समय पहले या जन्म के बाद कुछ दिन बच्चे के साथ बिताएंगे तो वह आपको भी पहचानने लगेगा. इसके अलावा इस मौके पर आपका साथ आपकी पार्टनर को फिजिकल और मेंटल दोनों तरह का सपोर्ट देता है. यह तभी संभव हो सकेगा जब आप लीव पर होंगे. इसके लिए आप पैटर्निटी लीव ले सकते हैं.

इंडिया में पैटर्निटी लीव को लेकर नियम

भारत में इस लीव की बात करें तो सेंट्रल गवर्नमेंट के पुरुष कर्मचारी 15 दिनों की पैटर्निटी लीव ले सकते हैं. प्राइवेट कंपनी के स्टाफ के लिए कई फिक्स रूल्स नहीं हैं. यहां कई बड़ी कंपनियां इस लीव को देती हैं, तो कई कंपनियां इस कॉन्सेप्ट को नहीं मानतीं. इसलिए जरूरी है आप छुट्टी को लेकर अपनी कंपनी की एचआर पॉलिसी को जरूर पढ़ें.

किन-किन राज्यों में मिलती है यह लीव

अगर सरकारी स्तर पर ही इस लीव की बात करें तो यह दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और मेघालय में सरकारी कर्मचारियों को यह छुट्टी मिलती है. मेघालय को छोड़कर इसे डिलिवरी से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने तक कभी भी ले सकते हैं. वहीं मेघालय में डिलिवरी से 7 दिन पहले या जन्म के बाद के 6 महीने तक कभी भी ले सकते हैं.

ये बड़े नाम ले चुके हैं पैटर्निटी लीव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स के पति ओहानियान, शाहिद कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख जैसे बड़े नाम बच्चे के जन्म पर छुट्टी ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें

शादी से पहले अपनाएं ये तरीका, एक-दूसरे को लेकर कई गुना बढ़ेगी आपकी समझ

सिर्फ 7 दिनों में दिखेगी चेहरे में कसावट, झुर्रियां हटाने के लिए लगाएं ये आयुर्वेदिक लेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget