एक्सप्लोरर

शादी से पहले अपनाएं ये तरीका, एक-दूसरे को लेकर कई गुना बढ़ेगी आपकी समझ

मंगेतर के साथ अपनी क्लोजनेस को बढ़ाने और अच्छी बॉन्डिंग क्रिऐट करने के लिए आप शादी से पहले ये दो काम साथ में जरूर करें. आप नोटिस करेंगे कि आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे हैं.

रिश्ता पक्का हो चुका है और अब आप शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ अपनी समझ और बॉन्डिंग को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए पहला आइडिया आपके दिमाग में यही आ रहा होगा कि आप लोग अधिक से अधिक मिलेंगे और अक्सर डेट पर जाएंगे. आपकी सोच गलत नहीं है. लेकिन यदि आप आपने पार्टनर को कम समय में बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं तो यहां दिए जा रहे टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

आज के समय में हर युवा कपल चाहता है कि शादी के पहले ही दोनों पार्टनर्स के बीच अच्छी आपसी समझ विकसित हो जाए. ताकि इन्हें अपना करियर और लाइफ को लेकर प्लानिंग करने में आसानी हो. सबसे अच्छी बात यह है कि आज के युवा कंपैटेबिलिटी का महत्व समझने लगे हैं. इन्हें पता है कि एक अच्छी फैमिली लाइफ के लिए अगर सबसे जरूरी कुछ है तो वह है पति-पत्नी के बीच आपसी समझ. इसीलिए युवा पति-पत्नी के रोल में आने से पहले एक-दूसरे की भावनाओं, सपनों और अपेक्षाओं को समझ लेना चाहते हैं. आप अपने पार्टनर को लेकर ऐसी ही इच्छा रखते हैं तो ये शादी से पहले उसके साथ दो काम जरूर करें. पहला है शॉपिंग और दूसरा है ट्रैवलिंग.

साथ में शॉपिंग के फायदे

जब आप अपने मंगेतर के साथ शॉपिंग करने जाते हैं तो आपको इनकी पसंद, नापसंद के बारे में तो पता चलता ही है, साथ ही यह भी पता चलता है कि आपके मंगेतर की सोच और व्यवहार कैसा है. यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन इतना जान लें कि जब किसी को बहुत अच्छी तरह समझना हो तो उसके साथ शॉपिंग पर चले जाएं. आपको उस व्यक्ति की व्यवहारिक समझ, दूसरों के प्रति रवैया और सबसे खास बात पैसे को लेकर उसकी सोच के बारे में पता चलता है.

आखिर लड़का हो या लड़की, हर कोई अपने पार्टनर से यही अपेक्षा तो रखता है कि वो आर्थिक मोर्चे पर समझदारी से काम लें. यदि आप आर्थिक रूप से संपन्न भी हैं तो इसका अर्थ यह तो नहीं हो जाता कि आप बिना सोचे-समझे खर्च करें और पैसा बर्बाद करने लगें! हां, शॉपिंग करते समय यह बात जरूर ध्यान रखें कि सिर्फ आप अपने पार्टनर को समझने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह भी आपको लेकर उतना ही उत्सुक और जिज्ञासु है.

साथ में ट्रैवलिंग के फायदे

जब आप अपने मंगेतर के साथ ट्रैवलिंग पर जाते हैं तो आप उसके असली रूप को देख पाते हैं क्योंकि डेट के दौरान हो सकता है कि कोई मीठी-मीठी बातें करे और गुड जेश्चर्स को बनाए रखे क्योंकि डेट पर आप सिर्फ कुछ घंटों के लिए जाते हैं. लेकिन ट्रैवलिंग के दौरान लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे हुए, बताचीत करना, डेली लाइफ से हटकर कुछ अलग सोशल ऐक्टिविटीज करना, ये सब ट्रैवलिंग के दौरान ही संभव होता है और इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने व्यवहार में लंबे समय तक बनावटीपन को बनाए नहीं रख पाता है. इससे आप अपने मंगेतर की वास्तविकता को जान पाएंगे और आपके बीच अच्छी समझ विकसित होगी, जो आपको भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब लाने में सहायता करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
Eggs vs Soybeans : अंडा Vs सोयाबीन... प्रोटीन के मामले में ज्यादा ताकतवर कौन? बंगाल में मिड-डे मील का बदल गया मेन्यू
अंडा Vs सोयाबीन... प्रोटीन के मामले में ज्यादा ताकतवर कौन? बंगाल में मिड-डे मील का बदल गया मेन्यू
Heart Health Tips : जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
Health Tips: बाजार में सिर्फ 2 महीने के लिए आता है यह फल, बीपी से लेकर शुगर और लीवर तक रहेगा एकदम फिट
बाजार में सिर्फ 2 महीने के लिए आता है यह फल, बीपी से लेकर शुगर और लीवर तक रहेगा एकदम फिट

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!
DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
Exclusive: ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
Women T20 World Cup Prize 2026 Money: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget