एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: बेसन, सूजी और मैदा को कीड़े लगने से बचाएं, इस तरह स्टोर करने पर 6 महीने तक खराब नहीं होंगे

Kitchen Hacks: बारिश और गर्मी में बेसन, सूजी और मैदा को लंबे समय तक स्टोर करके रखने और कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इन ट्रिक्स को अपना सकते हैं. इससे 6 महीने तक बेसन, सूजी और मैदा खराब नहीं होंगे.


Besan, Suji And Maida Storage Tips: अक्सर लोग घर में बेसन, सूजी और मैदा को स्टोर करके रखते हैं. बारिश के मौसम में गर्मागरम पकौड़े, हलवा या समौसे खाने का कभी भी मन करे तो आप फटाफट बना सकते हैं. आप इन बेसन, सूजी और मैदा से कोई भी डिश (Dish) बनाकर खा सकते हैं. लेकिन कई बार बेसन, सूजी और मैदा को ठीक तरीके से स्टोर नहीं करने पर इसमें कीड़े (Worms) लग जाते हैं. ऐसे में आप चाहकर भी इन चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं और मजबूरी में फेंकना पड़ जाता है. दरअसल गर्मी और बारिश के मौसम में ज्यादातर चीजों में कीड़े हो जाते हैं. ऐसे में आपको इन्हें बड़ी सावधानी से स्टोर करने की जरूरत होती है. हालांकि आप कुछ घरेलू उपाय से बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने और कीड़े लगने से बचा सकते हैं. जानते हैं इन्हें स्टोर करने का सही तरीका.

1- फ्रिज या फ्रीजर में रखें- बेसन, सूजी और मैदा को खराब होने से बचाने के लिए आप इन्हें फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं. आप किसी एयर टाइट कंटेनर में इन चीजों को भरकर रख दें. इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे. फ्रिज में लंबे समय तक इन्हें स्टोर किया जा सकता है. आप चाहें तो फ्रीजर में भी रख सकते हैं. 

2- पुदीना की पत्तियां रखें- बेसन, सूजी या मैदा को स्टोर करते वक्त डब्बे में कुछ पुदीने की पत्तियां रख दें, इससे कीड़े लगने की दिक्कत नहीं होगी. ध्यान रखें पुदीने की पत्तियों को सुखाकर ही डब्बे में रखें. 

3- तेजपत्ता रखें- तेजपत्ता की खुशबू से कीड़े नहीं लगते हैं आप बेसन, सूजी और मैदा में भी तेजपत्ता डालकर रख सकते हैं. जिस डब्बे में आप स्टोर कर रहे हैं उसमें 3-4 तेजपत्ता डाल दें. इससे कभी कीड़े नहीं लगेंगे.

4- नीम की पत्ते रखें- सूजी, बेसन और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इसमें नीम की पत्तियां डाल दें. नींम की पत्तियों को डालने से पहले उन्हें सुखा लें उसके बाद ही किसी एयर टाइट कंटेनर में इन्हें डालकर रखें.  

5- हल्का सा भून कर रखें- बेसन, सूजी और मैदा में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप इन्हें थोड़ा रोस्ट करके स्टोर कर लें. आप सूजी को और बेसन को इस तरह स्टोर कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें मैदा को आपको भूनना नहीं है. इस तरह बेसन और सूजी लंबे समय तक चलेंगे.

ये भी पढ़ें: दूध फट जाए तो फेकें नहीं, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget