एक्सप्लोरर

ऐसा लगा दुष्कर्म के बाद गोली मार देंगे : किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिसः  रियलिटी टी.वी स्टार किम कर्दशियां ने कहा कि साल 2016 में हुई उनके साथ लूटपाट की घटना के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और फिर गोली मार दी जाएगी. किम अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस गई थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई थी. किम ने इस बात का खुलासा 'कीपिंग अप विद द कर्दशियंस' शो में रविवार को किया. किम ने तीन अक्टूबर को हुई घटना को याद करते हुए बताया कि पुलिस के लिबास में आए नकाबपोश बन्दूकधारियों ने उन पर बंदूक तान दी थी. उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बाद ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और गोली मार दी जाएगी. उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं बंदूक को देख रही थी, उसके बाद मैंने पीछे की तरफ जाती सीढियां देखी." उन्होंने बताया कि उसके बाद बंदूकधारी ने उसे चिल्लाने से रोकने के लिए उनके मुंह पर टेप चिपका दिया. "उसने मेरे पांवों को दबोच लिया. मुझे बिस्तर के आगे अपने ऊपर खींच लिया और मैंने सोचा कि वह मेरे साथ दुष्कर्म करने जा रहा है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया." किम ने बताया, "उन्होंने मेरे पांवों को जोड़कर उस पर टेप चिपका दिया और मेरे ऊपर बंदूक तान दी. उस क्षण मुझे ऐसा लगा जैसे वे मुझे गोली मारने जा रहे हैं. मैं उस वक्त प्रार्थना कर रही थी कि कर्टनी मुझे मृत पाकर भी सामान्य जीवन जिए." उन्होंने यह भी याद किया कि डकैतों ने उनसे लाखों डॉलर के आभूषण छीनने के बाद बाथरूम में बंद कर दिया. उनसे लुटे गए आभूषणों में एक 20 कैरेट की हीरे की अंगूठी भी थी, जिसकी कीमत 45 लाख डॉलर थी. इस घटना के बाद 17 संदिग्धों को जनवरी में हिरासत में लिया गया था, जिसमें 10 संदिग्धों पर डकैती से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget