एक्सप्लोरर

मुंह की साफ-सफाई कोविड-19 की गंभीरता को कम करने में मददगार, रिसर्च से हुआ खुलासा

कोरोना वायरस के खतरे को मुंह की सफाई के लिए उठाए गए मामूली उपाय भी कम कर सकते हैं. ये खुलासा लंदन में एक रिसर्च के दौरान उजागर हुआ. रिसर्च के मुताबिक, कोरोना वायरस लार के जरिये लोगों के फेफड़ों में जा सकता है. इस तरह, लार के जरिए वायरस मुंह से सीधे रक्त प्रवाह में पहुंच जाता है

लंदन: कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए रिसर्च लगातार जारी है. अब एक रिसर्च में मुंह की स्वच्छता के लिये अपनाए गए साधारण उपाय को कारगर बताया गया है. शोधकर्ताओं ने कहा है कि कोरोना वायरस के मुंह से फेफड़ों तक पहुंचने का जोखिम कम करने में मुंह की स्वच्छ्ता के उपाय मददगार है और कोविड-19 के गंभीर मामलों को रोक सकता है.

कोविड-19 के खतरे को कम करने में मददगार मुंह का स्वच्छता उपाय

नतीजों को ‘जर्नल ऑफ ओरल मेडिसिन एंड डेंटल रिसर्च’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि रिसर्च में इस बात के सबूत मिले हैं कि मुंह साफ करने के लिये व्यापक रूप से उपलब्ध कुछ सस्ते उत्पाद (माउथवॉश) कोविड-19 के लिये जिम्मेदार कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने में काफी प्रभावी हैं. रिसर्च के मुताबिक, कोरोना वायरस लार के जरिये लोगों के फेफड़ों में जा सकता है. इस तरह, लार के जरिए वायरस मुंह से सीधे रक्त प्रवाह में पहुंच जाता है- विशेषकर कोई शख्स अगर मसूड़े के रोग से पीड़ित हो. शोधकर्ताओं ने बताया कि दातों पर जमा गंदगी और मसूड़ों के आसपास के उत्तकों में सूजन कोरोना वायरस के फेफड़ों में पहुंचने और ज्यादा गंभीर संक्रमण करने की आशंका को और बढ़ा देते हैं.

कोरोना वायरस के मुंह से फेफड़ों तक पहुंचने का खतरा कम करता है

विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह की साफ-सफाई एक प्रभावी जीवन रक्षक उपाय हो सकता है. उन्होंने अनुशंसा की कि दांतों और मुंह की साफ सफाई से जुड़े आसान लेकिन प्रभावी उपाय अपनाकर लोग जोखिम को कम कर सकते हैं. ब्रिटेन में बर्मिंघम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और रिसर्च के सह-लेखक इयान चैपल ने कहा, “इस मॉडल से हमें यह समझने में मदद मिल सकती है कि क्यों कुछ लोगों को कोविड-19 से फेफड़े की बीमारियां होती हैं और कुछ को नहीं.” उन्होंने कहा, “इससे वायरस के प्रबंधन का तरीका भी बदल सकता है- मुंह के लिये लक्षित सस्ते या यहां तक की मुफ्त उपचार की संभावना के जरिये.” रिसर्च में बताया गया है कि सावधानीपूर्वक दांतों को ब्रश से उनके बीच जमा होने वाली गंदगी को दूर कर, माउथवॉश का उपयोग कर या फिर साधारण तौर पर नमक के पानी से गरारे कर भी मसूड़ों की सूजन कम की जा सकती है, जिससे लार में वायरस की सांद्रता को कम करने में मदद मिल सकती है.

कोरोना संकट के बीच आज बंगाल में चुनाव, बीजेपी-टीएमसी नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां

जानिए यूपी-एमपी समेत अब तक किन-किन राज्यों ने मुफ्त में टीका देने का ऐलान किया है

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

Embed widget