एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच आज बंगाल में BJP-TMC नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां, 24 घंटे में 10 हजार आए नए केस

पश्चिम बंगाल के छठे चरण में आज उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की 9-9 व पूर्ब बर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के एक दिन में अबतक के सबसे ज्यादा 10,784 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना महामारी के इस संकट के बीच बंगाल में आज छठे चरण की वोटिंग भी हो रही है. यही नहीं बंगाल में आज बीजेपी और टीएमसी के तमाम बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो भी हैं.

सातवें चरण के मतदान के लिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आज चार जनसभाओं को संबोधित करेंगी. ये जनसभाएं दक्षिण दिनाजपुर, माल्दा, पश्चिम बर्धमान जिले में सुबह 11 बजे से तीन बजे के बीच होंगी. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह हरिरामपुर, गजोल, दुर्गापुर पूर्बा विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं करेंगे.

इसके अलावा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के चार रोड शो का आयोजन होना है. टीएमसी के बीजेपी में शामिल हुए शुवेंदु अधिकारी 3 रोड शो करेंगे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 2 रोड शो और एक जनसभा करेंगे. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन एक रोड शो और एक जनसभा करेंगे.

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति
बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 10,784 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6 लाख 88 हजार 956 हो गई. कल 58 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,710 हो गई है. राज्य में बीते 24 घंटे में 5,616 लोगों को छुट्टी दी गई है. संक्रमण से उबरने की दर 89.23 प्रतिशत है. बंगाल में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 63,496 है.

बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-आईएसएफ-वाम गठबंधन के मुख्य प्रचारक चौधरी ने कहा है कि वह डिजिटल मंचों के माध्यम से चुनाव प्रचार जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें-

WB Election: बंगाल चुनाव के छठे चरण में BJP-TMC के बीच कड़ा मुकाबला, इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया का कोरोना से निधन, अपोलो अस्पताल में ली आखिरी सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget